फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Black market start for Reliance jio, sim sold from 300 to 1500

रिलायंस 'जियो' की कालाबाजारी शुरू, 300 से 1500 में बिक रहा सिम

Sun, 04 Sep 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
Black market start for Reliance jio, sim sold from 300 to 1500
जियो के लिए लगी लाईनें

मार्केट में रिलायंस ‘जियो’ सिम की कालाबाजारी शुरू हो गई है। सिम लेने के लिए खासतौर से युवा वर्ग ज्यादा उत्साहित है। ऐसे में विक्रेता भी मौके का फायदा उठाकर फ्री में मिलने वाले सिम को 300 से 1500 रुपये में बेच रहे हैं। 

विज्ञापन


कंपनी अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर कई विक्रेताओं के सिम एक्टिवेशन राइट छिन लिए हैं।  मार्केट में रिलायंस जियो के आने के बाद क्रांति आ गई है। 
विज्ञापन


कंपनी द्वारा फ्री इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा दिए जाने पर सिम लेने के लिए मारामारी मची हुई है जबकि कंपनी ये सिम फ्री दे रही है। गाजियाबाद टेलीकॉम एसोसिएशन के सचिव ललित शर्मा ने बताया कि मार्केट में बढ़ी डिमांड को देखते हुए कुछ विक्रेता फायदा भी उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बायोमैट्रिक मशीन से होगा सत्यापन

Black market start for Reliance jio, sim sold from 300 to 1500
जियो के लिए लगी लाईनें - फोटो : अमर उजाला

विक्रेता ग्राहकों को सिम 300 से 1500 रुपये में दे रहे हैं। ग्राहक भविष्य का फायदा देखकर सिम को खरीद भी रहे हैं। वहीं जब ये शिकायतें कंपनी अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने छापा मारा। 

विक्रेता खुलेआम ये गोरखधंधा कर रहे हैं। कंपनी ने कुछ विक्रेताओं पर कार्रवाई भी की है। उन्होंने बताया कि सिम एक्टिवेशन में काफी समय लग रहा है, क्योंकि कस्टमर जो आईडी देते हैं, उसको चेक किया जाता है। 

इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी बायोमैट्रिक मशीन भी विक्रेताओं को देगी। जिन कस्टमर का आधार कार्ड बना होगा वह मशीन में अपना अंगूठा लगाएंगे। इसके बाद कस्टमर की पूरी डिटेल कंपनी के पास पहुंच जाएगी। इससे एक्टिवेशन तेजी से होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed