फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   black ink throws on subrat roy sahara

11 मार्च तक तिहाड़ में रहेंगे सुब्रत रॉय

Tue, 04 Mar 2014 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Mar 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
black ink throws on subrat roy sahara

माफीनामे के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को अगले मंगलवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अगले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में निवेशकों को पैसे लौटाने को लेकर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सुब्रत रॉय को दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

कोर्ट ने सहारा को निर्देश दिया है कि वह कोर्ट को बताए कि आखिर वह करीब तीन करोड़ निवेशकों को किस तरीके से पैसे लौटाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा की उन दोनों कंपनियों के तरीके को अवैध बताया, जिससे वह लोगों से पैसे ले रहे थे।

विज्ञापन

हाथ जोड़कर माफी मांग रहा हूं

black ink throws on subrat roy sahara

अवमानना के नोटिस पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सुब्रत रॉय ने कहा कि मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मुझे छोड़ दीजिए, मैं आपको वचन देता हूं कि आपके हर आदेश का मैं पालन करूंगा।

सहारा ने कहा कि हम निवेशकों का पैसा चुकाने के लिए अपनी संपति को बेच देंगे लेकिन आपके आदेश के हिसाब से उनका पैसा उन्हें दे देंगे।

इसके बाद कोर्ट ने कहा कि इस समय के लिए आप जिम्मेदार हैं। आपने कोर्ट यह करने के लिए बाध्य कर दिया था। कोर्ट ने सवालिया लहजे में सहारा से पूछा, क्या आप पहले वाकई गंभीर थे? अगर आप होते, तो यह समय आपको देखना ना पड़ता।

अगली सुनवाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे सहारा

black ink throws on subrat roy sahara

सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए उन्हें अगली सुनवाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। साथ ही कोर्ट ने सहारा को उन सभी निवेशकों को पैसे लौटाने का निर्देश दिया है।

इस पर सहारा ने कोर्ट से तीन से चार महीने का वक्त मांगा,‌ जिसे कोर्ट ने ठुकराया दिया है। सहारा ने कहा कि हम अपनी संपति बेचकर लोगों का पैसा चुकाएंगे। जिस पर सेबी ने कहा कि इनकी कुल संपति की कीमत 20 हजार करोड़ रुपये नहीं है, फिर ये लोगों का पैसा कहां से चुकाएंगे।

सहारा की ओर से उसके बाद दलील दी गई कि उन्होंने अधिकांश लोगों का भुगतान कर दिया है और अब केवल 5000 करोड़ रुपये ही निवेशकों को चुकाने हैं। सहारा ने इसके बाद कहा कि वह 5000 करोड़ रुपये सेबी के पास जमा हैं।

विज्ञापन

क्रिस्पी शर्ट और क्लीन शेव पर काली स्याही

black ink throws on subrat roy sahara

सुनवाई से पहले करोड़ों-अरबों रुपये का कारोबार चलाने वाले सुब्रत रॉय को लखनऊ से दिल्ली मर्सिडीज कार से लाया गया लेकिन जब वह दिल्ली पहुंचे तो उनपर किसी ने स्याही फेंक दी।

दिल्ली में सुब्रत रॉय का जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तो उनपर किसी ने स्याही फेंक दी। चार दिन से पुलिस हिरासत में कैद सुब्रत रॉय अपनी क्रिस्पी सफेद शर्ट के उपर काला स्लीवलेस कोर्ट पहने हुए थे। जैसे ही वो कोर्ट परिसर के अंदर पहुंचे एक शख्स ने उनपर काली स्याही फेंक दी।

इस स्याही से सुब्रत रॉय का चेहरा और शर्ट काला हो गया। सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट ने 4 तारीख को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।

आजाद हिंदुस्तानी नाम के शख्स ने फेंकी स्याही

black ink throws on subrat roy sahara

सुप्रीम कोर्ट में जब सुब्रत रॉय को लाया गया तभी आजाद हिंदुस्तानी नाम के एक शख्स ने उनपर स्याही फेंक दी। यह स्याही उनके चेहरे पर लग गई।

इसके बाद सुब्रत रॉय के लोगों ने उस शख्स की कोर्ट परिसर के अंदर ही पिटाई कर दी। तब भी वह शख्स सुब्रत रॉय को 'चोर' कह कर संबोधित कर रहा था।

मर्सिडीज बेंज के साथ 100 गाड़ियों का काफिला

black ink throws on subrat roy sahara

सुब्रत रॉय को पुलिस मर्सिडीज से दिल्ली लेकर आई। साथ ही पुलिस के तीन वाहनों के अलावा काफिले में सहारा परिवार की कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों में रॉय के करीबी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि काफिले में करीब 100 गाड़ियां शामिल रहीं।

एएसपी ट्रांस गोमती का कहना है कि सुब्रत को पुलिस की जीप में ले जाया गया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक मीडियाकर्मियों को चकमा देकर कानपुर रोड पर आते ही रॉय पुलिस की जीप से उतरकर अपनी लग्जरी कार में बैठ गए।

चर्चा यह भी रही कि रॉय को रात में आगरा या नोएडा में किसी सुरक्षित स्थान पर ठहराया जाएगा। मंगलवार सुबह पुलिस उन्हें वहां से लेकर दिल्ली के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed