फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Yuva Morcha will hold a bike rally today in all assembly of Delhi

भाजयुमो की बाइक रैली आज, अनाधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक दिलाने पर पीएम को देंगे धन्यवाद

Tue, 17 Dec 2019 01:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
BJP Yuva Morcha will hold a bike rally today in all assembly of Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अनाधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक दिलाने पर भाजपा प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए प्रस्तावित रैली की तैयारी में जुटी हुई है। रामलीला मैदान में 22 दिसंबर को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को बाइक रैली निकालेगा। 

विज्ञापन


युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि बाइक रैली के माध्यम से लोगों से संपर्क साधा जाएगा। उन्हें धन्यवाद रैली में आने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। बाइक रैली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, रविंद्र गुप्ता, राजेश भाटिया समेत भाजपा के जिला व मंडल के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। रैलियों के माध्यम से युवा मोर्चा दिल्ली के लोगों को जागरूक करने का काम करेगा जिससे लोग दिल्ली की झूठी सरकार के बहकावे में नहीं आए।
विज्ञापन


शकूर बस्ती में 550वें पर्व को समर्पित विशेष समागम का आयोजन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से शकूर बस्ती इलाके में गुरु नानक देव के 550वें पर्व को समर्पित विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम में रागी जत्थों ने गुरबाणी का पाठ किया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने संगतों के बीच कहा कि दिल्ली कमेटी पिछले एक वर्ष से 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसका एक ही मकसद है कि गुरु नानक देव साहिब के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु नानक देव सिर्फ सिखों के गुरु नहीं थे उन्होंने सरब सांझीवलता का संदेश दिया, स्त्री जाति का सम्मान करने की बात सिखाई। कमेटी की सदस्य बीबी रणजीत कौर ने कहा कि नई खोज नई सोच एनजीओ के साथ मिलकर कीर्तन का समागम किया गया। सभी धर्मों, राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने मिलकर ने बढ़-चढ़ कर सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed