फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP won in MCD Standing Committee elections

MCD Standing Committee Result: समिति के एक रिक्त पद पर भाजपा ने मारी बाजी, जानें अब सदन में किसके पास बहुमत

Fri, 27 Sep 2024 04:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 Sep 2024 04:33 PM IST
सार

रिक्त पद पर भाजपा पार्षद सुंदर सिंह तंवर ने जीत दर्ज की है, उन्हें 115 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला।

विज्ञापन
BJP won in MCD Standing Committee elections
जीत हासिल करने के बाद भाजपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के चुनाव का परिणाम आ गया है। समिति के एक सदस्य के रिक्त पद पर भाजपा पार्षद सुंदर सिंह तंवर ने जीत दर्ज की है। बता दें कि मतदान अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र यादव की मौजूदगी में हुआ, उन्हें मेयर और डिप्टी मेयर की अनुपस्थिति में पीठासीन अधिकारी बनाया गया। आप चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

विज्ञापन

एमसीडी के सदन में स्थायी समिति के एक सदस्य के रिक्त पद पर भाजपा पार्षद सुंदर सिंह तंवर ने जीत दर्ज की है, उन्हें 115 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला। चुनाव में 115 पार्षदों ने ही हिस्सा लिया, जबकि सदन में 249 पार्षद हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों में चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्थाई समिति में भाजपा को बहुमत प्राप्त हो गया है। समिति के 18 सदस्यों में भाजपा के 10 और आम आदमी पार्टी के 8 सदस्य हैं। समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित दिख रही है। समिति के इन दोनों पदों का चुनाव अगले महीने होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed