फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP won in Dadri-Jewar people rejected caste equations

Gautam Buddh Nagar Election Results: दादरी-जेवर में जनता ने खारिज किए जातिगत समीकरण, चुनी भाजपा सरकार

Fri, 11 Mar 2022 12:34 AM IST
आकाश दुबे सुशील पांडेय, ग्रेटर नोएडा
सुशील पांडेय, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Mar 2022 12:34 AM IST
सार

जेवर से भाजपा के विधायक धीरेंद्र सिंह 1,17,205 वोट पाकर अवतार भड़ाना को हरा दिया। दादरी से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर ने 2,18,068 वोट पर जीत दर्ज की। जबकि यहां से सपा की ओर से गुर्जर और मुस्लिम कार्ड खेला गया था। क्षेत्र में नागर के खिलाफ सपा के राजकुमार भाटी को 79,850 वोट मिले। 

विज्ञापन
BJP won in Dadri-Jewar people rejected caste equations
दादरी और जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा ने मारी बाजी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेवर और दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत ने बता दिया कि जातिगत राजनीति पर मोदी-योगी का नाम भारी पड़ गया। चुनाव के आगाज पर सपा-बसपा और रालोद ने जातीय समीकरण की बिसात बिछाई, लेकिन मतदाताओं ने सिरे खारिज कर दिया। बसपा प्रत्याशी जहां जमानत भी नहीं बचा सके, वहीं सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी बड़े अंतर से हारे। भाजपा ने सभी वर्ग के वोटों में सेंध लगाई, जिससे विपक्ष का खेल पलट गया। 

विज्ञापन


जेवर से भाजपा के विधायक धीरेंद्र सिंह को घेरने के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने गुर्जर कार्ड खेला। जाट, गुर्जर और मुस्लिम समीकरण के सहारे भड़ाना ने चुुनाव के दौरान खूब तीखे बोल बोले। कहा जाने लगा था कि भड़ाना का जादू क्षेत्र में जमकर चल रहा है। इससे उत्साहित कुछ अन्य वर्ग भी भड़ाना को साथ दे रहे हैं, लेकिन चुनाव परिणामों ने इस समीकरण की हवा निकाल दी। आंकड़ों पर भी गौर करें तो भड़ाना को मिले 60,890 वोट जातीय समीकरण पर खरे नहीं उतर रहे। 
विज्ञापन


वहीं, बहुजन समाज पार्टी से नरेंद्र भाटी ने दलित कार्ड खेला। साथ ही गुर्जरों के अलावा दूूसरी जातियों के वोट मिलने का भरोसा जताया था, लेकिन 45256 वोट मिले, जो कि उम्मीद से काफी कम रहे। बसपा की ओर से यह दावा किया जाता रहा कि दलित वोट बैंक के सहारे नैया पार लगेगी, लेकिन आखिरी परिणाम जातीय समीकरण पर भारी पड़ गया। यही वजह रही कि भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने 1,17,205 वोट पाकर अवतार भड़ाना को हरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागर को मिले 218068 वोटों ने तोड़ा रिकॉर्ड
दादरी से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर को 2,18,068 वोट मिले, जो कि 2017 के 1,41,226 वोटों की तुलना में कहीं अधिक है। एक समय ऐसा था कि  नागर के टिकट कटने की चर्चा जोरों पर थी। यही वजह है कि भाजपा के कई नेताओं ने दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की खूब दौड़ लगाई। आखिर में आलाकमान ने नागर पर भरोसा जताया और उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर कायम रखा। दादरी में भी समाजवाटी पार्टी की ओर से गुर्जर और मुस्लिम कार्ड खेला गया था। क्षेत्र में नागर के विरोध की भी हवा उड़ाई गई, लेकिन सपा के राजकुमार भाटी को 79,850 वोट मिले। बसपा के मनवीर भाटी ने ढाई लाख फ्लैट खरीदारों का विश्वास जीतने के लिए काफी मेहनत की। वह बसपा के दलित कार्ड को ट्रंप कार्ड मानते हुए चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें 40456 वोट मिले। 

गुर्जर-ब्राह्मणों के विरोध की चर्चा हवा-हवाई
क्षेत्र में पूरे चुनाव के दौरान यह चर्चा रही कि गुर्जर और ब्राह्मण समाज वर्तमान विधायकों से नाखुश है। वहीं, जाट समाज को पहले से ही विरोध में बताया जा रहा था, लेकिन जेवर और दादरी के दोनों भाजपा प्रत्याशियों को मिले वोटों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसा कुछ नहीं था।

दलितों के वोटों में भी लगी सेंध
 बसपा ने दादरी और जेवर में करीब 90 प्रतिशत दलित वोटों के मिलने का दावा किया था। लेकिन यह दावा भी परिणाम के साथ हवा-हवाई रह गया। बसपा प्रत्याशियों को मिले वोटों से पता चल रहा है कि उनको दलितों के भी पूरे वोट नहीं मिले। यानी भाजपा ने यहां भी सेंध लगाई। दलितों के जितने वोट पड़े थे, बसपा प्रत्याशियों के कुल वोट भी उतने नहीं हैं।



भाजपा को 2017 से अधिक वोट मिले

प्रत्याशी  2022  2017
पंकज सिंह   2,44,319     1,62,417
तेजपाल नागर  2,18,068  1,41,226 
धीरेंद्र सिंह 1,17,205   1,02,979


नोएडा में नहीं चला जातिगत फैक्टर
नोएडा विधानसभा सीट 2012 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह सीट दादरी विधानसभा क्षेत्र में थी। 2012 में परिसीमन के बादपहली बार भाजपा  प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा विधायक बने थे। तब से यह सीट भाजपा के ही कब्जे में रही है। यहां जाति का कोई मुद्दा नहीं है। दरअसल यहां अन्य प्रदेशों से आए लोगों का बड़ा वर्ग है। नौकरी पेशा और कामकाजी लोगों के अलावा पढ़े लिखे लोगों की तादादा ज्यादा है, जो कि जातिगत समीकरणों से कोई वास्ता नहीं रखते। 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के ही पंकज सिंह ने इस सीट पर कब्जा जमाया। अनुमान के मुताबिक यहां ब्राह्मण मतदाता 1.3 लाख, बनिया 1.1 लाख, मुस्लिम 70 हजार और यादवों के वोट करीब 40 हजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed