‘झूठा कहीं का’: सीएम केजरीवाल के खिलाफ भाजपा चलाएगी अभियान, कार्यकाल को दी झूठ और सियासी यू टर्न की संज्ञा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ शनिवार से अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान पूरी दिल्ली में चार सप्ताह तक चलाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आठ साल के कार्यकाल को झूठ एवं सियासी यू टर्न की संज्ञा दी है। इतना ही नहीं, प्रदेश भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के झूठ को उजागर करने के लिए चार हफ्ते का ‘झूठा कहीं का’ अभियान चलाने का एलान किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ शनिवार से अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान पूरी दिल्ली में चार सप्ताह तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल करेंगे। चार सप्ताह के अभियान के दौरान दिल्ली में 'झूठा कहीं' का वीडियो के लगभग 4200 शो आयोजित किए जाएगे।