फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp will form government in delhi says rp rudy

दिल्ली में भी चुनाव कराना चाहती है भाजपा!

Sun, 19 Oct 2014 08:15 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
bjp will form government in delhi says rp rudy

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों के नतीजों से भाजपा में नया जोश आ गया है। इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों का असर राजधानी दिल्ली की राजनीति पर भी दिखाई देगा।

विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत के करीब पहुंच चुकी भाजपा अब दिल्ली में भी जीत का स्वाद चखने को बेताब दिख रही है। नतीजों से उत्साहित भाजपा नेताओं ने राजधानी में भी चुनाव कराने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दोनों राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी नेता अब दिल्ली में भी हार नहीं झेलना चाहते। वहीं आदमी पार्टी इन नतीजों को देखते हुए थोड़े संशय में दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए भाजपा नेता का पूरा बयान

bjp will form government in delhi says rp rudy

दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों को देखते हुए भाजपा के दिग्‍गज नेता राजीव प्रताप रुड़ी ने दिल्ली में भी चुनाव कराने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा को सम्मानजनक जीत हासिल हुई है। हम दिल्ली, झारखंड और जम्मू कश्मीर में भी सरकार बनाएंगे।

भाजपा नेता के इस बयान के बाद अब जल्द ही राजधानी में भी चुनावी बिगुल बजने की उम्मीद है। दिल्ली विधानसभा भंग करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर दिवाली के बाद सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि इसमें भाजपा चुनाव कराने की मांग कर सकती है।



बता दें कि फरवरी 2014 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके मांग की थी कि राजधानी में विधानसभा भंग करके फिर से चुनाव कराए जाएं।

कांग्रेस और AAP के बीच चल रही बातचीत?

bjp will form government in delhi says rp rudy

उधर, दिल्ली कांग्रेस के एक नेता ने आम आदमी पार्टी पर सरकार बनाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। शनिवार को आए एक बयान में कांग्रेस नेता ने कहा था क‌ि आप के कई नेता उनके संपर्क में है और दोबारा सरकार बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता का कहना है कि वे आप के साथ मिलकर दोबारा सरकार नहीं बनाएंगे। हालांकि सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर दोनों ही पार्टियों के नेताओं में दो गुट बने हुए हैं।

यह पहले भी सामने आ चुका है कि हार के डर से 'आप' और कांग्रेस दोनों दलों के नेता दोबारा चुनाव कराने से बच रहे हैं। वैसे अब तक ये हाल भाजपा में भी था लेकिन अब माहौल बदल रहा है।

वहीं, आप के वरिष्ठ नेता और मुख्य रणनीतिकार कहे जाने वाले योगेंद्र यादव ने चुनाव परिणाम आने के बाद ट्विटर पर सवाल किया है कि क्या अब भाजपा दिल्ली में भी चुनाव कराने का साहस करेगी? उम्मीद है कि वह ऐसा करेगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed