{"_id":"2a2555136cde8d20f8ea9d3f10f743ff","slug":"bjp-will-celebrate-oath-ceremony-as-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के शपथ ग्रहण पर दीवाली मनाएगी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के शपथ ग्रहण पर दीवाली मनाएगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 May 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद मोदी के शपथ के लिए न केवल राष्ट्रपति भवन सजेगा, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के चौक-चौराहों को भी जगमग करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्य बाजार भी सजाए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों को दीपावली की तरह सजाकर रात में रंगीन रोशनी करेंगे। पूरी दिल्ली में जबरदस्त आतिशबाजी करने की भी योजना बनी है।
शनिवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जश्न की तैयारियों पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें: मोदी के शपथ ग्रहण वाले दिन भारी ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली के चांदनी चौक, करोल बाग, पहाड़गंज, साउथ एक्स, पीतमपुरा, रोहिणी, शालीमार बाग, शाहदरा, मयूर विहार, सरोजनी नगर, लाजपत नगर, नरेला, नांगलोई, बुराड़ी, भजनपुरा, यमुना विहार, करावल नगर, प्रीत विहार, उत्तम नगर, पालम, नजफगढ़, महरौली, संगम विहार, सरिता विहार, बदरपुर मार्केट में शपथ ग्रहण समारोह का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जगह-जगह ढोल नगाड़ों पर नृत्य होगा। मानव श्रृंखला बनाकर वंदेमातरम् का गायन होगा। झुग्गी-झोपड़ियों व गरीब बस्तियों में मिठाई बांटी जाएगी। गरीब बच्चों को मुफ्त किताबें, कॉपियां दी जाएंगी।
सभी मंडलों में मंच लगाकर चित्रकला प्रतियोगिताएं, नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। सामूहिक भोज का कार्यक्त्रस्म होगा। भाजपा अपने पुराने कार्यकर्त्ताओं का सम्मान भी करेगी।