फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp volunteer died in haryana golden jubilee celebration, no bjp person reaches to him

स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में गए भाजपा कार्यकर्ता की हुई थी मौत, सांत्वना देने नहीं पहुंचा कोई भाजपाई

Sat, 05 Nov 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 05 Nov 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
bjp volunteer died in haryana golden jubilee celebration, no bjp person reaches to him
हर‌ियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

तावड़ू में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भाग लेने गए भाजपा कार्यकर्ता की की मृत्यु होने के चार दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा का कोई नेता पीड़ित परिवार को सांत्वना देने नहीं पहुंचा है। इस अनदेखी से पीड़ित परिवार के सदस्य खफा है। ग्रामीण व परिजनों  ने सरकार से पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग की है।

विज्ञापन


गांव सूंध निवासी मृतक के बेटे रोहताश व रमेश ने बताया कि 1 नंवबर को गुरुग्राम में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गांव से गाड़ी गई थी। उनके पिता लालचंद गाड़ी में जाने से रह गए। इसके बाद वह ऑटो से स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने जा रहे थे।

विज्ञापन

 

जब ऑटो राजीव चौक गुरुग्राम के पास पहुंचा तो वह दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस हादसे में लालचंद की मौत हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि हादसे के चार बीत जाने के बाद अभी तक ना तो स्थानीय विधायक पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हैं और ना ही कोई अन्य नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबकि उनके पिता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता थे। इस अनदेखी से ग्रामीण व पीड़ित परिवार  के लोगों में नेताओं के प्रति रोष है।  लोगों की मांग है की  पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed