फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP urges Delhi LG to restore Sheesh Mahal to Its original state expedite probe into violations

Delhi: भाजपा का दिल्ली LG को पत्र, मूल स्थिति में बहाल हो 'शीश महल', उल्लंघनों की जांच में लाई जाए तेजी

Mon, 10 Feb 2025 10:44 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Feb 2025 10:44 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमारी सरकारी बनने के बाद इस बात का फैसला करेगी कि इस बंगले का इस्तेमाल कैसे करना है। लेकिन हमारा मुख्यमंत्री इस घर में नहीं रहेगा।

विज्ञापन
BJP urges Delhi LG to restore Sheesh Mahal to Its original state expedite probe into violations
वीरेंद्र सचदेवा, अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

नवनिर्वाचित विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने आधिकारिक आवास 6, फ्लैग स्टाफ रोड में किए गए अवैध निर्माणों और नियमों की घोर उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। आग्रह किया है कि इस आवास को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए और इससे सटे हुए सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण को तत्काल समाप्त कर उनकी भी पूर्व स्थिति को बहाल किया जाए।

विजेंद्र गुप्ता ने एलजी को लिखे पत्र में कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक आवास को जनता के पैसे से एक भव्य ''शीशमहल'' में तब्दील कर दिया, जो पूरी तरह से अवैध और अनैतिक था। यह निर्माण बिना किसी अनुमति और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किए बिना किया गया था। इस आवास का क्षेत्रफल 10,000 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 50,000 वर्ग मीटर तक कर दिया गया था और जिसमें आसपास की सरकारी संपत्तियों को भी शामिल कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्ता ने अपने पत्र में विस्तार से बताया कि किस तरह केजरीवाल सरकार ने 45 और 47, राजपुर रोड स्थित आठ टाइप-5 फ्लैट और 8ए व 8बी फ्लैग स्टाफ रोड के सरकारी बंगले को मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में अवैध रूप से जोड़ लिया था। एक गंभीर भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के खजाने से करोड़ों रुपये खर्च कर यह आलीशान ''शीशमहल'' तैयार किया गया, जबकि दिल्ली की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही थी। गुप्ता ने केजरीवाल के अवैध कब्जे पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यह वही अरविंद केजरीवाल हैं जो सत्ता में आने से पहले सादगी और ईमानदारी की बातें किया करते थे? भाजपा विधायक ने इस मुद्दे को प्रशासनिक और नैतिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए उपराज्यपाल से अनुरोध किया कि इस घोटाले की पूरी जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

दो साल तक भाजपा ने चलाई मुहिम
'शीश महल' के निर्माण को लेकर भाजपा ने दो साल तक केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने गलत ढंग से इसका पुर्निर्माण कराया। कोरोना काल के दौरान इसके निर्णाम पर काफी पैसा बहाया गया। महंगे पर्दे, फर्नीचर लगवाए गए। उपराज्यपाल को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि केजरीवाल ने पड़ोसी सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करके बंगले को अति आलीशान शीश महल में तब्दील किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed