फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp up president laxmikant vajpai attacks on sp

बोले वाजपेयी, 'देख लेंगे विरोधियों की गुंडई'

Mon, 01 Sep 2014 03:44 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
bjp up president laxmikant vajpai attacks on sp

‘भाजपा कभी सांप्रदायिकता फैलाने का काम नहीं करती है। अगर विपक्षी समाज हित के कार्यों को सांप्रदायिकता फैलाना कहते हैं तो पार्टी इन आरोपों को झेलने के लिए तैयार है। लोग अच्छी तरह जानते हैं कि प्रदेश में कौन सांप्रदायिकता फैला रहा है।’

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यह टिप्पणी सेक्टर-4 भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर की। नोएडा विधानसभा उपचुनाव के लिए बने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी विमला बाथम को जीत दिलाने के लिए चुनाव प्रचार में जुट जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर सहित अन्य दंगों के आरोपियों को प्रदेश सरकार संरक्षण दे रही है। जबकि सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप भाजपा पर लगा रही है। सपा सरकार विशेष वर्ग के लोगों को छूट दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ को मिली अहम जिम्मेदारी

bjp up president laxmikant vajpai attacks on sp

चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि नोएडा विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का जिम्मा पांच सांसद संभालेंगे। इनमें गाजियाबाद के वीके सिंह, गौतमबुद्धनगर के डॉ. महेश शर्मा और अलीगढ़ के सतीश गौतम प्रमुख हैं। स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ होंगे। अमित अग्रवाल को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि अगर विपक्षी कोई दिक्कत करते हैं तो वे स्वयं उनकी गुंडई देख लेंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार में चुनाव हारने का कारण अति आत्मविश्वास को बताया। कहा कि लोकसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद पदाधिकारी अति आत्मविश्वास में थे। जमीनी स्तर पर कार्य नहीं किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कार्यालय उद्घाटन के वक्त स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, श्रीचंद्र शर्मा, बिजेंद्र नागर, रवि गौतम, सतेंद्र सिसोदिया, हरीश ठाकुर, संजय बाली, प्रमोद प्रजापति, विनोद त्यागी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed