फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ex AAP Leader Appointed as Chief Spokesperson in BJP

आप छोड़ भाजपा में आए नेता को बड़ा इनाम

Thu, 27 Nov 2014 03:02 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
Ex AAP Leader Appointed as Chief Spokesperson in BJP

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शुमार व मंगलवार को ही भाजपा में शामिल हुए अश्विनी उपाध्याय को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनपर जिम्मेदारी दी गई है कि वे आप को कटघरे में खड़ा करने के लिए रणनीति तैयार करें।

विज्ञापन


साथ ही मीडिया में जमकर आम आदमी पार्टी के कारनामों का पर्दाफाश करे। भाजपा सूत्रों के अनुसार अश्विनी उपाध्याय दिल्ली में ही अब आशियाना भी ढूंढ रहे है।

बता दें कि इसके पूर्व डॉ. हर्षवर्धन ने मुख्य प्रवक्ता के पद पर संजय कॉल को नियुक्त किए थे। उधर, पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में यह भी चर्चा जोरों पर है कि अश्विनी उपाध्याय के बाद अब जल्द ही शाजिया इल्मी को भी पार्टी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में बुधवार को इस बात की चर्चा जोरों पर रही है जब टेंट लगाने के दौरान कुछ मजदूरों ने एक पेड़ की जबरदस्त छंटनी कर दी। पार्टी के नेताओं का कहना था कि बिना अनुमति के पेड़ नहीं काटे जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं उलटा न पड़ जाए ये दांव

Ex AAP Leader Appointed as Chief Spokesperson in BJP
दिल्ली भाजपा के लिए संगठनात्मक फेरबदल भारी पड़ सकता है। टीम में फेरबदल करने की कोशिश के खिलाफ बुधवार को बागवती तेवर देखने को मिला। इसे देखते हुए बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सभी कार्यकर्ता अपने पद पर बने रहेंगे। जबकि शाहदरा जिले में हुए फेरबदल और नए पदाधिकारियों को पद संभालने की चिट्ठियां भी जारी हो गई हैं। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं उस समय नाराज दिखे जब उन्हें पता चला कि प्रदेश नेतृत्व ने बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किया है।

शाहदरा मंडल के महामंत्री के अलावा मंडल अध्यक्षों को भी बदला गया है। दरअसल मंगलवार को प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री विजय शर्मा ने पदाधिकारियों से कहा कि 24 घंटे के भीतर जो भी बदलाव करना है कर दें। इसको ध्यान में रख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शाहदरा जिला अध्यक्ष डॉक्टर कंवर सेन से बात कर बड़े स्तर पर जिले में बदलाव किए।

अकालियों ने भाजपा समर्थन के संकल्प को दोहराया

Ex AAP Leader Appointed as Chief Spokesperson in BJP

भाजपा-अकाली गठबंधन पर उठ रहे सवाल पर अकालियों ने अपनी तरफ से विराम दे दिया है। शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने के संकल्प को दोहराया है।

गठबंधन की राजनीति के तहत अकाली नेताओं ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने का निर्णय लिया है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में शिरोमणि अकाली दल बादल गुट के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके की अध्यक्षता में पार्टी की नीतिगत राय को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

जहां यह तय किया गया कि आगामी विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए सहयोगी पार्टी भाजपा प्रत्याशियों की मदद करेंगे। बैठक के बाद कहा गया कि भाजपा के साथ पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही गठबंधन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed