फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP takes advantage of AAP's breaks, ready for election in delhi

‘आप’ में बिखराव देख भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारी

Sun, 25 May 2014 08:20 AM IST
Updated Sun, 25 May 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
BJP takes advantage of AAP's breaks, ready for election in delhi

शाजिया इल्मी के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी में बिखराव को देखते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि जब भी चुनाव घोषित होंगे, उनकी पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

इस तरह से उन्होंने उन अटकलों पर भी विराम लगा दिया है जिसमें यह कहा जा रहा था कि भाजपा दिल्ली सरकार बनाने की इच्छुक है।

इस हलचल के पीछे शाजिया और बिन्नी

BJP takes advantage of AAP's breaks, ready for election in delhi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा है कि ‘आप’ के संस्थापक सदस्य भी शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाकर पार्टी से बाहर जा रहे हैं। केजरीवाल की पार्टी के खाने के दांत और हैं व दिखाने के और हैं।

यही वजह है कि इसके पहले संस्थापक सदस्य अश्विनी उपाध्याय, विनोद कुमार बिन्नी, शाजिया, गोपीनाथ जैसे कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी के असत्य का किला ढह रहा है। इसलिए अब जब भी चुनाव घोषित होंगे, भाजपा को दिल्ली में पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed