फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP takes action to gov formation in Delhi

सरकार बनाने को भाजपा का केजरी-प्लान

Mon, 14 Jul 2014 08:04 AM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
BJP takes action to gov formation in Delhi

भाजपा दिल्ली में सरकार बनाना है या नहीं, इस पर जल्द ही फैसला लेगी। इस मसले पर सोमवार से पार्टी के सभी विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी की जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार आलाकमान को सभी की राय से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली में सरकार बनाने के मुद्दे पर वे इसी सप्ताह विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


सातों सांसदों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं से भी रायशुमारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी की राय जानने के बाद ही पार्टी यह तय करेगी कि सरकार बनानी चाहिए या नए सिरे से चुनाव में जाना बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक सरकार बनाने में जुटे

BJP takes action to gov formation in Delhi

सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि बिना सरकार के विकास संभव नहीं है। जनता के उम्मीदों पर खरा भी नहीं उतरा जा सकता।

उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार ही जनता केहित में कोई निर्णय ले सकती है। उन्होंने कहा कि  लोकसभा चुनाव में 70 विधानसभा में से 60 में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट पड़े हैं। लिहाजा पार्टी चुनाव में भी जाती है तो निर्णय पार्टी के पक्ष में ही होगा।

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा विधायक सरकार बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसे लेकर वे कांग्रेस के कुछ विधायकों से लगातार संपर्क में भी हैं। यह कवायद इसलिए भी की जा रही है, क्योंकि ज्यादातर विधायक दोबारा चुनाव नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed