फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP spokesperson Sambit Patra hit back on Delhi CM Arvind Kejriwal

आप पर संबित का पलटवार: कहा- 'शराब चोर खुद को बता रहे माखन चोर', दो राज्यों में जीत से समझने लगे भगवान

Mon, 19 Sep 2022 05:08 AM IST
आकाश दुबे पीटीआई
पीटीआई Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 19 Sep 2022 05:08 AM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल दावा करते है कि उनकी पार्टी कट्टर ईमानदार है, लेकिन वास्तव में आप कट्टर बेइमान और भ्रष्ट है।
 

विज्ञापन
BJP spokesperson Sambit Patra hit back on Delhi CM Arvind Kejriwal
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित आम आदमी पार्टी के पहला राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आत्ममुग्ध करार देते हुए आरोप लगाया है कि वह वही पुराना नाटक कर रही है जो हर चुनाव से पहले करती है।

विज्ञापन


भाजपा ने केजरीवाल के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि गुजरात में हार के डर से भाजपा बौखला गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के महिमामंडन का आरोप लगाया और कहा कि केजरीवाल आत्ममुग्ध हैं जो जो राज्यों में सरकार आने के बाद खुद को भगवान समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केजरीवाल का ईमानदारी और बेईमानी का सर्टिफिकेट अदालत से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह हैरानी की बात है कि आप नेता ने यह नहीं कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन भी उनसे डरते हैं। शराब चोर अपने आप को माखन चोर बता रहे हैं। अन्ना हजारे ने सही कहा था कि केजरीवाल का दिमाग चढ़ गया है। दो राज्यों में जीतने के बाद वह खुद को भगवान समझने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रा ने आगे कहा कि सीएम केजरीवाल दावा करते है कि उनकी पार्टी कट्टर ईमानदार है, लेकिन वास्तव में आप कट्टर बेइमान और भ्रष्ट है। जितेंद्र सिंह और संदीप कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी सरकार ने इतने कम समय में अपने कई मंत्रियों को विभिन्न आरोपों के कारण इस्तीफा देते नहीं देखा, लेकिन आप सरकार में ऐसा हुआ है।

वहीं इससे पहले राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आम आदमी पार्टी राक्षसों का वध करने का काम कर रही है। आप के लोग कट्टर ईमानदार हैं। मोहल्ला क्लीनिक की विश्व में चर्चा हो रही है। अमनातुल्लाह खान पर की गई कार्रवाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमानतुल्लाह के बाद अब मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत को भी पकड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed