{"_id":"5c0c3674bdec224160711e97","slug":"bjp-spokesman-anurag-and-sp-spokesman-bhadauria-fight-in-live-debate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-सपा प्रवक्ता की लाइव डिबेट में हाथापाई, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-सपा प्रवक्ता की लाइव डिबेट में हाथापाई, बुलानी पड़ी पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Dec 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
डिबेट के दौरान हुई गर्मागर्मी
- फोटो : वीडियो
फिल्म सिटी स्थित एक न्यूज चैनल के स्टूडियो में डिबेट के दौरान शनिवार दोपहर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया और सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट तक हो गई। इसके बाद भाटिया की शिकायत पर पुलिस ने अनुराग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे गुस्साए जिले भर के सपाइयों ने हंगामा किया। देर रात तक सपा कार्यकर्ता एक्सप्रेस वे थाने पर मौजूद रहे और शासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान गौरव भाटिया और अनुराग भदौरिया के बीच किसी बात पर बहस हो गई, जो मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद गौरव ने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने स्टूडियो पहुंचकर अनुराग भदौरिया को हिरासत में ले लिया। इसका पता चलते ही पुलिस वैन का पीछा कर सपा से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और विधानसभा प्रत्याशी रहे सुनील चौधरी, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली सेक्टर-20 पहुंच गए।
विज्ञापन
भीड़ बढ़ने की आशंका में पुलिस अनुराग भदौरिया को सेक्टर-20 कोतवाली से लेकर एक्सप्रेस वे थाने चली गई। कुछ देर में वहां भी सपाई पहुंच गए और थाने के बाहर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव, फकीरचंद्र नागर व ओमपाल राणा के साथ हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस का पीछा करते रहे सपाई
फिल्म सिटी से जब अनुराग भदौरिया को लेकर पुलिस कोतवाली सेक्टर-20 जा रही थी, तो वहीं से सपा कार्यकर्ता पुलिस का पीछा करने लगे। जब कोतवाली सेक्टर-20 से एक्सप्रेस वे थाने ले जा रहे थे तो भी सपाई पीछा करते रहे।
न्यूज चैनल के स्टूडियो में मारपीट मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गौरव भाटिया की शिकायत पर अनुराग भदौरिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 352 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल वो हिरासत में है।-डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी
यह सरेआम पुलिस, प्रशासन और शासन की गुंडागर्दी है। पुलिस ने गलत तरीके से मुकदमा पंजीकृत कर सपा प्रवक्ता को हिरासत में लिया है। इसका हम खुल कर विरोध करेंगे। पुलिस व प्रशासन भाजपा प्रवक्ताको बचा रही है।-सुरेंद्र सिंह नागर, राज्यसभा सांसद, सपा