फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP spokes person Praveen Shankar writes to Deputy governor Anil Baijal on hauj Qaji issue

हौजकाजी बवाल: तोड़फोड़ के दोषी नाबालिगों को कोर्ट की अनुमति से बालिग मानकर मुकदमा चलाया जाए

Thu, 04 Jul 2019 07:49 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 04 Jul 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
BJP spokes person Praveen Shankar writes to Deputy governor Anil Baijal on hauj Qaji issue
anil baijal

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उप राज्यपाल श्री अनिल बैजल से पत्र लिख कर मांग की है की वह दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दें की हौज काजी के लाल कुआं में मंदिर तोड़-फोड़ के दोषी सभी नाबालिग युवकों पर बालिग मान मुकदमा चलाया जाए और इसके लिए बिना देर किए न्यायालय में आवेदन किया जाए।

विज्ञापन


प्रवीण शंकर ने पत्र में कहा है की यह भगवान का शुक्र है की हिन्दुओं में इतनी सहनशीलता है। इसी के कारण इतनी बड़ी घटना के बाद भी लाल कुआं इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन जिस तरह मंदिर में तोड़-फोड़ की गई उसका परिणाम कुछ भी हो सकता था। दंगा हो जाने पर जानें भी जा सकती थीं और करोड़ों का माली नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में एक टीवी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह रविवार 30 जून की रात दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन की मौजूदगी में थाने पर मिनटों में हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उसी दौरान कुछ युवकों के समूह ने मंदिर में घुस कर तोड़-फोड़ की, वह एक सुनियोजित साजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं आधारों पर प्रवीण शंकर ने उप राज्यपाल से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि सभी दोषियों पर एक समान सख्त कारवाई करवाने के लिए कदम उठाएं। उन्होंने लिखा कि यह तभी होगा जब न्यायालय से अनुमती लेकर दोषी नाबालिग युवकों पर भी बतौर बालिग मुकदमा दर्ज हो, नहीं तो वे कुछ ही दिनों में छूट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed