फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp selects the mayor and deputy mayor candidates in mcd elections

बीजेपी ने तय किए उम्मीदवार, कांग्रेस ने भी कसी कमर

Sun, 20 Apr 2014 09:40 PM IST
Updated Sun, 20 Apr 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
bjp selects the mayor and deputy mayor candidates in mcd elections

दिल्ली के तीनों नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा के वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र चंदोलिया उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर होंगे, जबकि भाजपा पार्षद मीनाक्षी पूर्वी दिल्ली नगर निगम की मेयर बनेंगी। इन दोनों नगर निगम में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है।

विज्ञापन


वहीं भाजपा ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए अपने पार्षद खुशीराम को उम्मीदवार बनाया है। इस नगर निगम में भाजपा जीत के आंकड़े से थोड़ा सा पीछे है।
विज्ञापन


इसके चलते दक्षिण दिल्ली नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर पद का कांग्रेस की ओर से गत वर्षों की भांति इस बार भी चुनाव लड़ने की संभावना है। तीनों नगर निगम में मेयर पद इस बार अनुसूचित जाति के पार्षदों के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के साथ करना पड़ा समझौता!

bjp selects the mayor and deputy mayor candidates in mcd elections

भाजपा ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर पद पर योंगेद्र चंदोलिया का नाम तय किया है। वह एकीकृत नगर निगम में दो बार स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे।

भाजपा ने इस नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए रविंद्र गुप्ता व पूर्वी दिल्ली से जयगोपाल वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन के विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले अनारकली वार्ड के पार्षद हैं।

भाजपा ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए अपने वरिष्ठ पार्षद खुशीराम को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बहुमत नहीं होने के चलते डिप्टी मेयर पद एक बार फिर बसपा को देना का फैसला किया।

कांग्रेस ने नहीं खोल पत्ते

bjp selects the mayor and deputy mayor candidates in mcd elections

बसपा की ओर से पार्षद बीर सिंह को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। वह 2012 में भी डिप्टी मेयर का चुनाव जीत चुके हैं।

कांग्रेस ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर पद का चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ने के संबंध में अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम में वह मेयर पद के लिए दर्शना जाटव, ओमवती व धर्मवीर सिंह को मैदान में उतार सकती है। वहीं डिप्टी मेयर पद पर प्रवीन राणा को चुनाव लड़ाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed