Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Next CM BJP seeks time from LG for meeting newly elected MLAs ahead of govt formation news in Hindi

Delhi Next CM: BJP ने मांगा उपराज्यपाल से मिलने का समय, 48 विधायकों और सात सांसदों संग जाएंगे सचदेवा

Sun, 09 Feb 2025 05:41 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Feb 2025 05:41 PM IST
सार

Delhi Government Formation: बता दें कि 26 साल बाद भाजपा की दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है। 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराकर दिल्ली में बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Delhi Next CM BJP seeks time from LG for meeting newly elected MLAs ahead of govt formation news in Hindi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में 26 साल बाद जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उपराज्यपाल से मिलने का समय भी मांग लिया। जानकारी सामने आ रही है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी विनय सक्सेना से अपने नए 48 विधायकों और सात सांसदों संग मिलने के लिए पत्र लिखकर वक्त मांगा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पत्र में क्या लिखा
वीरेंद्र सचदेवा ने अपने पत्र में लिखा है, 'मैं, दिल्ली के बीजेपी सांसद और हमारे नवनिर्वाचित 48 विधायक आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहता हूं। कृपया अपनी सुविधा के अनुसार जल्द से जल्द समय दें।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा
बता दें कि 26 साल बाद भाजपा की दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है। 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराकर दिल्ली में बड़ी जीत दर्ज की। वहीं 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में आप केवल 28 सीट ही बचा सकी। जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता खोल पाने में भी कामयाब नहीं रही।  

विज्ञापन

पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद होगा शपथ समारोह
भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में उनके लौटने के बाद ही दिल्ली में नए मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह का आयोजन होगा। 

नए सीएम के नामों की अटकलें तेज 
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में चर्चा तेज हो गई है और चुनाव जीतने वाले कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा आप संयोजक और तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़े अंतर से उभरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed