{"_id":"576e958c4f1c1ba321b48d9f","slug":"bjp-s-up-mission-2017-brahmastra-be-used-as-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का यूपी मिशन 2017 : ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल होगा सोशल मीडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का यूपी मिशन 2017 : ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल होगा सोशल मीडिया
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 26 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया सेंटर में बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का कमाल देख चुकी भाजपा अब यूपी मिशन 2017 में जुट गई है। इसके लिए पहली मंत्रणा शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के लिए नोएडा के आईटी एंड सोशल मीडिया सेंटर में हुई।
सोशल मीडिया को और धार देने के लिए देश के जाने माने आईटी विशेषज्ञों की टीम के सुझाव पर प्रदेश में छह सेंटर बनाए गए हैं। घर बैठे हर वोटर को बता दिया जाएगा कि आपका वोट किस बूथ पर है।
30 जून को प्रबुद्ध जनों से नोएडा के सेक्टर-62 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सीधा संवाद भी इसी मिशन का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश के लिए सोशल मीडिया का केंद्र नोएडा में ही बनाया गया था।

पूरे प्रदेश में आईटी एंड सोशल मीडिया के बनेंगे 6 केंद्र
बीजेपी सोशल मीडिया सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
6 भागों में बांटा यूपी
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने प्रदेश को 6 हिस्सों में बांटा है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत 19 जिले शामिल किए गए हैं। इसी तरह वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, आगरा समेत पांच और केंद्र काम करेंगे।
2 मिनट में मतदाता को जानकारी
भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया टीम ऐसी तकनीकी पर काम कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता की जानकारी उपलब्ध हो सके। अगर कोई मतदाता वोट डालने समेत अन्य जानकारी चाहता है तो मतदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए ग्रुप से संपर्क करता है। उसे मात्र दो मिनट के अंदर जानकारी मिल जाएगी। हर बूथ के प्रभारी पर टेबलेट होगा जो पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
शहर और ग्रामीण क्षेत्र अलग किए
जिन लोगों के पास मोबाइल की सुविधा है, उनसे जाकर भी टीम मिलेगी। 70 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्र की है। भारी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जिनके पास मोबाइल नहीं हैं। टीम उनसे भी आग्रह करेगी कि वोट जरूर डालें, भले ही किसी भी पार्टी को दें। जिनके पास मोबाइल हैं, उनकी पूरी जानकारी टीम के हर सदस्य के पास होगी।