फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's Mission UP 2017: Amit Shah will directly ask tough questions

भाजपा का मिशन यूपी 2017 : अमित शाह से सीधे पूछ सकेंगे तीखे सवाल

Tue, 28 Jun 2016 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 28 Jun 2016 03:16 AM IST
विज्ञापन
BJP's Mission UP 2017: Amit Shah will directly ask tough questions
अमित शाह - फोटो : amar ujala

इस बार भाजपा का कार्यक्रम तो होगा लेकिन उसमें भाजपाई कम नजर आएंगे। कार्यक्रम में शहर के बुद्घिजीवी शामिल होंगे और वे भाजपा मुखिया अमित शाह से सीधे सवाल जवाब करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान कोई भी व्यक्ति शाह से तीखे सवाल पूछ सकता है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को सेक्टर-52 बारात घर में अहम बैठक हुई। भाजपा संगठन के क्षेत्रीय मंत्री भूपेंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि शहर के तीन हजार बुद्घिजीवी लोगोंकी सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


उनको 30 जून को जेपी इंस्टीट्यूट में होने वाले कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। हर व्यक्ति से मिलकर उन्हें बताया जाएगा कि यह भाजपा का कार्यक्रम तो है लेकिन उसमें पार्टी की बात नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग किस तरह की राजनीतिक व्यवस्था चाहते हैं, अपनी बात रख रखते हैं और उसका जवाब अमित शाह देंगे। इसमें यह भी प्रयास होगा कि हर व्यक्ति से अमित शाह सीधा संवाद करेंगे।

लोगों को पार्टी लाइन समझाने की होगी कोशिश

BJP's Mission UP 2017: Amit Shah will directly ask tough questions
नरेंद्र मोदी अमित शाह - फोटो : pti
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, जिला संगठन प्रभारी अशोक मोगा, विधायक विमला बाथम, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, फोनरवा के अध्यक्ष एनपी सिंह, राजेंद्र शुक्ला आदि शामिल हुए।

यूपी मिशन 2017 का हिस्सा
दरअसल, भले ही भाजपा यह कहे कि अमित शाह नोएडा के बुद्घिजीवियों से मुलाकात करेंगे लेकिन इसके लिए मिशनयूपी 2017 ही है। लोगों में गहरी छाप छोड़ने का प्रयास होगा कि पार्टी की लाइन क्या है। किस चतुराई से हर बात का जवाब अमित शाह देंगे।

यह लोग जब शहर में कार्यक्रम की चर्चा करेंगे तो निश्चित तौर से भाजपा के लिए अच्छा माना जाएगा। इस तरह की मुलाकात का कार्यक्रम नोएडा से ही शुरू होगा और पूरे प्रदेश में चलेगा। शनिवार को संपन्न हुए आईटी एवं सोशल मीडिया मीट का कार्यक्रम भी आगामी चुनाव का हिस्सा ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed