{"_id":"5e457e2c8ebc3ee5a94c03ee","slug":"bjp-review-meeting-after-delhi-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव के बाद भाजपा ने की समीक्षा बैठक, सामने आई हार की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव के बाद भाजपा ने की समीक्षा बैठक, सामने आई हार की वजह
Thu, 13 Feb 2020 10:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:21 PM IST
सार
-आप से सीधा मुकाबला होने से भाजपा की हुई करारी हार
-हार के कारणों पर हुई समीक्षा बैठक में पार्टी के कई नेताओं की दलील
-पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को किया तलब
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा में बाहर से बेशक शांति दिख रही हो लेकिन अंदरखाते में बेचैनी है। भाजपा दिल्ली चुनाव के अपने आक्रामक व सघन प्रचार अभियान के बावजूद हुई हार पर मंथन कर रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को जवाब तलब किया। बैठक में मौजूद कई नेताओं ने दलील दी कि हार की बड़ी वजह भाजपा और आप के बीच का मुकाबला सीधा रहा। करीब दो घंटे तक चली बैठक में भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष व पार्टी महासचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने वोट प्रतिशत बढ़ने के बाद भी मिली करारी हार पर चिंता जाहिर की। खासतौर से इसलिए भी कि चुनाव में पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। नेताओं ने बताया कि भाजपा और आप के बीच का सीधा मुकाबला हार की मुख्य वजह रही। पार्टी भविष्य में दिल्ली के चुनावों में पार्टी द्विपक्षीय मुकाबले को ध्यान में रखकर तैयारी करेगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चर्चा हुई कि सहयोगियों के साथ भाजपा को वोट शेयर 8 फीसदी बढ़ा है। लेकिन सीधा मुकाबला होने से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा। अगर एमसीडी व लोकसभा चुनाव के नजदीक भी कांग्रेस का प्रदर्शन रहता तो तस्वीर एकदम उलट होती। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली चुनाव पर आगे की चर्चा के लिए शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी। इससे पहले बुधवार को भी जेपी नड्डा ने पार्टी के महासचिवों के साथ दिल्ली चुनाव की समीक्षा के लिए बैठक की थी।