{"_id":"d6e388833ea098d958d52ac940601345","slug":"bjp-puts-question-on-aap-government-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP ने केजरीवाल सरकार को दिया दोहरा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP ने केजरीवाल सरकार को दिया दोहरा झटका
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Feb 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रमंडल खेलों के भ्रष्टाचार पर एफआईआर दर्ज करने को एक दिखावा करार दिया है। साथ ही, आप सरकार से बिजली के संकट से निपटने के लिए एक्शन प्लान पूछा है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टों को बचाने में लगे हैं।
यह भी पढ़ें:'असहयोग आंदोलन' के साथियों पर मेहरबान 'सरकार'
विज्ञापन
भाजपा ने गेम्स घोटालों में कांग्रेसी नेताओं के शामिल होने के बारे में साक्ष्य दिए थे, लेकिन यह आश्चर्यजनक है कि आप सरकार ने एफआईआर में एक भी कांग्रेसी नेता का नाम नहीं दिया।
विज्ञापन
कहा कि आप सरकार भ्रष्ट लोगों को सजा दिलाने के प्रति गंभीर होती तो उनके नाम एफआईआर में दे सकती थी। इससे स्पष्ट है कि सरकार को दिए गए समर्थन के बदले केजरीवाल कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं को बचा रहे हैं।
दूसरी ओर बिजली संकट के मामले में आप सरकार के कदमों में कोई भी पारदर्शिता नहीं है। बिजली संकट से बचने के लिए सरकार के पास कोई बैकअप योजना नहीं है, इसलिए सरकार को बिजली के क्षेत्र में तुरंत एक्शन प्लान लेकर आना चाहिए, क्योंकि बिजली के क्षेत्र में आया संकट सरकार में प्रशासनिक गंभीरता की कमी से आया है।