{"_id":"62d5b373cdda7615994a6404","slug":"bjp-protest-against-the-increased-rates-of-electricity-in-all-delhi-assembly-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भाजपा आज सभी विधानसभा में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, आदेश गुप्ता ने मांगा सीएम से मिलने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भाजपा आज सभी विधानसभा में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, आदेश गुप्ता ने मांगा सीएम से मिलने का समय
Tue, 19 Jul 2022 10:16 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:16 AM IST
सार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि अगर मुख्यमंत्री मिलने का समय नहीं देते तो भाजपा मंगलवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता
- फोटो : आदेश गुप्ता के ट्विटर अकाउंट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली की बढ़ी हुई बिजली की दरों पर चर्चा करने के लिए समय मांगा है। कहा है कि मुख्यमंत्री को सिंगापुर जाने की चिंता तो है लेकिन दिल्ली की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि अगर मुख्यमंत्री मिलने का समय नहीं देते तो भाजपा मंगलवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। बिजली की बढ़ी दरों के कारण आर्थिक बोझ से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा सीबीआई को अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया। कहा कि आम आदमी पार्टी जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर सत्ता में आई थी आज उसी भ्रष्टाचार में मंत्री और विधायक डूबे हुए हैं। मुख्यमंत्री अमानतुल्लाह खान को पार्टी से बर्खास्त करें।
विज्ञापन