फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP President Amit Shah getting treatment in AIIMS for swine flu

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एम्स में भर्ती, स्वाइन फ्लू का चल रहा इलाज

Wed, 16 Jan 2019 09:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jan 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
BJP President Amit Shah getting treatment in AIIMS for swine flu
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ है। बुधवार देर रात उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आनन फानन में एम्स में भर्ती किया गया। रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर एम्स में दाखिल होने से पहले उनके इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात हो गई।
विज्ञापन




 एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में अमित शाह का उपचार शुरू हुआ है। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, अमित शाह को वीवीआईपी वार्ड 301 में रखा है। प्रोटोकॉल एवं बीमारी के चलते उन्हें आइसोलेशन में फिलहाल रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दो दिन से अमित शाह को बदन दर्द, छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी। 
विज्ञापन


तमाम मेडिकल जांच सामान्य आने के बाद डॉक्टरों ने एच1एन1 टेस्ट कराने की उन्हें सलाह दी थी। इसी जांच की रिपोर्ट बुधवार देर शाम जब डॉक्टरों को मिली तो तत्काल अमित शाह को एम्स में भर्ती होने की सलाह दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में अमित शाह एम्स पहुंचे और उन्हें भर्ती कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीन वरिष्ठ डॉक्टर उनके इलाज में जुट गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अमित शाह ने अपनी बीमारी की पुष्टि करते हुए लिखा, मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है।
 

 

ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ्य हो जाऊंगा। उधर सोशल मीडिया पर लोग पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली, फिर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अस्वस्थ्य होने पर उनके जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। 

एम्स के डॉक्टरों का यहां तक कहना है कि अगले 48 घंटे आइसोलेशन और एंटीबॉयोटिक दवाओं के जरिए अमित शाह को राहत देने के प्रयास किए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो अमित शाह को स्वाइन फ्लू का छठा स्ट्रेन जांच में पाया है। 

चूंकि ये स्ट्रेन इंसान के शरीर को पूरी तरह से संक्रमित नहीं करता है। इसलिए अमित शाह का स्वास्थ्य नियंत्रण में है। गुरुवार शाम तक उनके स्वास्थ्य से जुड़ा हेल्थ बुलेटिन एम्स जारी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed