केजरी के अंदर रहते ही तैयारी पूरी करेगी भाजपा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर जोरों पर है।
विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख प्रदेश भाजपा ने तीन हजार के करीब बूथों पर कार्यकर्त्ताओं की फौज तैनात कर दी है।
लिहाजा पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ने में जुट गए हैं। पार्टी का मानना है कि विधानसभा चुनाव किसी भी समय हो सकता है।
केजरीवाल के वोटबैंक तोड़ने की कवायद तेज
बैठकों में पार्टी को बूथ स्तर पर मिले वोटों का आकलन किया जा रहा है। इसमें दलित और मुस्लिम मतों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
पार्टी फिलहाल राजधानी में ऐसे बूथों के परिणामों पर नजर डाल रही है जहां पर वे पिछले चुनावों में या तो 50 मतों से हारे थे या 50 मतों से जीते थे। दरअसल पार्टी इस बार केजरीवाल की पार्टी को मिले वोटों पर खास ध्यान रख रही है।
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संजय कौल ने बताया कि दिल्ली में ऐसे बूथों की संख्या 3300 थी। विधानसभा चुनाव के दौरान इनमें 1600 बूथों पर जहां पार्टी पिछड़ रही थी, वहां जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।