फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP organized Khichdi Bhoja at Bhim Mahasangam Rally in Ramlila Maidan

खिचड़ी से अनुसूचित जाति को साधने में जुटी भाजपा, रामलीला मैदान में किया भोज का आयोजन

Mon, 07 Jan 2019 04:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 04:53 AM IST
विज्ञापन
BJP organized Khichdi Bhoja at Bhim Mahasangam Rally in Ramlila Maidan
लोगों को खिचड़ी देते हुए मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

आगामी लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति को लुभाने के लिए प्रदेश भाजपा ने खिचड़ी पॉलिटिक्स शुरू की है। प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में भीम महासंगम समरसता रैली में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। अनुसूचित जाति के घर से 5 हजार किलो अनाज अनाज इकट्ठा कर खिचड़ी बनाने के दावे के साथ समरसता रैली में खिचड़ी खिलाई गई।  

विज्ञापन


समरसता खिचड़ी खिलाकर कार्यकर्ता को यह संकल्प दिलाया गया है कि वह 10-10 परिवारों के बीच जाकर उन्हें प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि यह खिचड़ी नहीं समाज की समरसता का प्रसाद है जो कि 3 लाख अनुसूचित जाति के घरों से लिया गया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पूरे समाज को साथ लेकर चलने और सबके विकास के प्रमुख पक्षधर थे। आज यदि उनकी राह पर कोई चल रहा है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो सबका साथ, सबका विकास का लक्ष्य ले कर चल रहे है। बाबा साहब और प्रधानमंत्री मोदी की विचारधारा एक है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि समरसता व समानता के वातावरण के लिए बाबा साहब ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। गरीबों को समर्पित मोदी सरकार अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। मोदी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वे जानबूझकर आयुष्मान भारत योजना को बाधित कर रहे हैं। दिल्ली के 6.5 लाख परिवारों को इस योजना से वंचित करने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के घर से आया राशन 

BJP organized Khichdi Bhoja at Bhim Mahasangam Rally in Ramlila Maidan
खिचड़ी पकाते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
समरसता खिचड़ी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 14 जिलों के दलित परिवारों से राशन इकट्ठा किया। एक-एक मुट्ठी दाल, चावल व नमक से खिचड़ी एक विशालकाय बर्तन में एक साथ खिचड़ी पकाई गई। नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर ने इस खिचड़ी को तैयार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने 28 हजार कार्यकर्ताओं ने करीब तीन लाख अनुसूचित जाति के घरों से यह अनाज इकट्ठा किया है। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने बताया कि एक ही बर्तन में 3 हजार किलो खिचड़ी बनाने का विश्व रिकॉर्ड नागपुर के विष्णु मनोहर के नाम है। आज वही मनोहर ने 5 हजार किलो की समरसता खिचड़ी पकाकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय भीम का लगाया नारा 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में जय हिंद जय भीम का जमकर नारा लगा। दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भीम महासंगम विजय संकल्प 2019 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता फिर सौंपने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने 14 लाख संकल्प पत्र के माध्यम से 14 लाख अनुसूचित जाति के लोगों से संपर्क साधने का दावा किया।  

हर तरफ दिखी बाबा साहेब की तस्वीर 
मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का फोटो दिखे। लेकिन पूरे रामलीला मैदान में हर तरफ डॉ. भीमराव अंबेडकर के ही फोटोग्राफ लगे थे। पूरे प्रांगण में भाजपा के किसी भी सांसद, विधायक व अन्य नेताओं का फोटो नहीं लगाया गया था।

बड़ी संख्या में जुटे भाजपा नेता 
समरसता रैली में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, डॉ. अनिल जैन, सांसद डॉ. उदित राज, प्रवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी, मिजोरम के प्रभारी पवन शर्मा, दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, रविंद्र गुप्ता, राजेश भाटिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजक अभय वर्मा, जय प्रकाश, मोहन सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed