फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP not in the mood to declare CM candidate in delhi

सीएम दावेदार घोषित करने के मूड में नहीं भाजपा, आप ने पूछा केजरीवाल के मुकाबले कौन?

Tue, 10 Sep 2019 07:18 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 10 Sep 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
BJP not in the mood to declare CM candidate in delhi
arvind kejriwal
विधानसभा चुनाव की जंग शुरू होने में भले कुछ देर है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के दावेदार पर आप व भाजपा में शह और मात का खेल शुरू हो गया है। पिछले दो विधानसभा चुनावों की तर्ज पर आप भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम लगातार पूछ रही है, जबकि अनुभवों से सबक लेते हुए पार्टी इस मामले में ‘आप’ को अंधेरे में रखना चाहती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने साफ कहा कि पार्टी कई राज्यों में सीएम के चेहरे के बिना चुनाव लड़कर कामयाबी हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन


पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद आप फिर सरकार में आने के लिए जोर-आजमाइश कर रही है। सिर्फ दिल्ली में सिमटी आप इस चुनाव को अपने लिए अहम मान रही है। गुणा-भाग करने के बाद आप को विपक्ष की सबसे कमजोर कड़ी उनके मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में नजर आ रही है। उसके रणनीतिकारों का मानना है कि विपक्षी दलों, खासतौर से दिल्ली भाजपा के पास फिलहाल ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जो कद की लड़ाई में अरविंद केजरीवाल का मुकाबला कर सके। 
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि बीते दो विधानसभा चुनाव के दौरान आप को विपक्षी दल के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के कारण बढ़त मिली थी। 2013 में केजरीवाल के सामने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं, जबकि 2015 में भाजपा ने किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया था। इसका फायदा आप को मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रणनीति के तहत आप सांसद संजय सिंह भाजपा सांसद विजय गोयल, प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता में से मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम लगातार पूछ रहे हैं।

आप विधायकों को इलाके में ही घेरने की रणनीति

मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बजाय भाजपा आप विधायकों को उनके ही इलाके में घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा बगैर मुख्यमंत्री पद के दावेदार के चुनाव लड़कर कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल से सत्ता पर काबिज आप के पास उपलब्धि के नाम पर बताने को कुछ नहीं है। 

ऐसे में उसके नेता सामने वाली पार्टी के भीतर अंतर्कलह कराने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री दावेदार का नाम पूछने की जगह आप को अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड बताना चाहिए।

संजय सिंह ने दूसरे राज्यों को लेकर घेरा

मनोज तिवारी की दलील पर संजय सिंह का कहना है कि इसका मतलब हुआ कि भाजपा के पास अरविंद केजरीवाल के सामने मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कार्ड की बात करने वाले मनोज तिवारी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड व महाराष्ट्र की सरकारों का भी रिपोर्ट कार्ड पूछना चाहिए, जहां प्रदेश से लेकर निगम तक में भाजपा की सरकार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed