फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP national spokesperson speak against AAP regarding facilities being provided to people free of cost in Delh

रेवड़ी कल्चर पर बहस जारी: संबित बोले- दिल्ली के सीएम मुफ्त में बोल रहे झूठ, देश के लिए फायदेमंद नहीं मुफ्तखोरी

Fri, 12 Aug 2022 07:19 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई
पीटीआई Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 Aug 2022 07:19 PM IST
सार

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकार वार्ता कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों को मुफ्त की चीजें दे रहे हैं।

विज्ञापन
BJP national spokesperson speak against AAP regarding facilities being provided to people free of cost in Delh
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में लोगों को दी जाने वाली मुफ्त की सुविधाएं पर शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र सरकार दोनों 'मुफ्त की रेवड़ी' पर एक दूसरे पर तीखा प्रहार कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकार वार्ता कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों को मुफ्त की चीजें दे रहे हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इस दौरान दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रहीं मुफ्त की सुविधाओं और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के बीच के अंतर को स्पष्ट किया। कहा कि केंद्र की योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण हैं, जबकि दिल्ली सरकार अपने राजनीतिक हित की पूर्ति के लिए लोगों को लाभ दे रही है। उन्होंने दावा किया कि ऐसी योजनाएं लंबे समय तक देश के लिए फायदेमंद नहीं हैं और यह केवल अल्पकालिक लाभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का एकमात्र उद्देश्य देश में अपनी और अपनी पार्टी की प्रमुखता स्थापित करना है। संबित पात्रा ने दिल्ली के सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वह देश के लोगों से मुफ्त में झूठ बोल रहे हैं। केजरीवाल सरकार छात्रों को बिना गारंटी लोन देने की योजना लाई थी। इस योजना को लेकर पात्रा ने दावा किया कि 2021-22 में इसके तहत आवेदन करने वाले 89 छात्रों में से सिर्फ दो को ही लोन दिया गया। जबकि दूसरी ओर इसके योजना के विज्ञापन में 19.50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसी तरह उन्होंने अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए आप सरकार घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed