फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mp sakshi maharaj takes u turn on ram rahim matter, says i respect court

राम रहीम के पक्ष में दिए अपने बेतुके बयान से पलटे साक्षी महाराज, कहा- नहीं दिया कोई बयान

Sat, 26 Aug 2017 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Aug 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
bjp mp sakshi maharaj takes u turn on ram rahim matter, says i respect court
साक्षी महाराज

गुरमीत राम रहीम पर कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने जो बेतुका बयान दिया था अब उससे उन्होंने यू-टर्न ले लिया है। साक्षी महाराज ने अपने बयान को सिरे खारिज करते हुए कहा मैं अदालत का सम्मान करता हूं और मैंने कोई भी बयान नहीं दिया है। आखिर मैं राम रहीम को क्यों बचाऊंगा।

विज्ञापन


सांसद साक्षी महाराज ने अपने विवादित बयान से पूरी तरह पलटी खाते हुए कहा कि उन्होंने राम रहीम के पक्ष में कोई बयान नहीं दिया था। वो आगे बोले कि उन्होंने कल भी कहा था कि वो कोर्ट का सम्मान करते हैं और उसका निर्णय ही अंतिम निर्णय है।
विज्ञापन


इसके बाद वो बोले कि वो कौन होते हैं राम रहीम को बचाने वाले। न उन्होंने बाबा राम रहीम को बचाने की बात कल कही थी न आज कही है। लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा था कि जब करोड़ो लोग चिल्ला रहे हैं तो इस मामले को थोड़ा सा टालना चाहिए और बात सुन करके उसके बाद निर्णय करना चाहिए। पूरी तैयारी पहले से होनी चाहिए। कितनी जानें चली गई ये कोई छोटी बात नहीं है अरबों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले के बाद साक्षी महाराज ने दिया था ये बेतुका बयान
हिंसा के लिए कोर्ट को जिम्मेदार बताते हुए साक्षी महाराज ने कहा था, 'एक आदमी शिकायत कर रहा है लेकिन करोड़ों लोग भगवान मान रहे हैं और उसके लिए जान देने को भी तैयार हैं। हाईकोर्ट को इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए। अगर इससे भी बड़ी घटनाएं होती हैं तो उसके लिए सिर्फ डेरा के लोग जिम्मेदार नहीं होंगे बल्कि न्यायालय भी जिम्मेदार होगा।' वह यहीं नहीं रुके और आगे बोले कि, 'जब किसी आदमी की अस्मिता खतरे में होती है तो फिर करो या मरो का रास्ता अपनाना पड़ता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed