फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MP Manoj Tiwari writes to railway minister Piyush Goyal for SC order on 48000 slums near Delhi railway lines

दिल्ली: रेल पटरियों के इर्दगिर्द रहने वाले झुग्गिवासियों के पुनर्वास लिए मनोज तिवारी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Sun, 13 Sep 2020 02:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 13 Sep 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Manoj Tiwari writes to railway minister Piyush Goyal for SC order on 48000 slums near Delhi railway lines
मनोज तिवारी - फोटो : ANI
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर राजधानी दिल्ली में रेलवे पटरियों के इर्द गिर्द बनी 48,000 झुग्गियों को हटाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए बेहतर योजना बनाने और इसके समन्वयन के लिये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी पक्षकारों की संयुक्त बैठक बुलाने का अनुरोध किया है ।
विज्ञापन


तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है और प्रभावित झुग्गीवासियों के पुनर्वास और उनके रहने का बंदोबस्त करने का अनुरोध किया है। रेल मंत्री को लिखे पत्र में उत्तरपूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद तिवारी ने कहा कि इस मामले में कदम उठाने के लिए सभी पक्षकारों में बेहतर संवाद और समन्वय होना आवश्यक है।
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने 31 अगस्त के अपने आदेश में दिल्ली की करीब 140 किमी लंबी रेल पटरियों के इर्दगिर्द की 48,000 झुग्गियों को तीन महीने के भीतर हटाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल को लिखे पत्र में तिवारी ने कहा है कि झुग्गीवासियों को वहां से हटाना और रहने के लिए जगह उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, ताकि कोविड-19 महामारी के दौर में उनके जीवन पर कोई खतरा नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed