फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MP manoj tiwari to process rath yatra against ddma order of prohibiting chhath puja at public places

दिल्ली: छठ पूजा सार्वजनिक स्थानों पर करने पर रोक के खिलाफ भाजपा सांसद मनोज तिवारी रथ यात्रा शुरू करेंगे

Fri, 08 Oct 2021 07:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Oct 2021 07:30 PM IST
सार

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का उतावलापन किसी बड़ी साजिश पर संदेह पैदा करता है। वह एक सोची समझी साजिश के तहत आस्था पर चोट कर पूर्वांचल वासियों को दिल्ली से पलायन के लिए मजबूर करना चाहते हैं।

विज्ञापन
BJP MP manoj tiwari to process rath yatra against ddma order of prohibiting chhath puja at public places
मनोज तिवारी - फोटो : instagram/manoj tiwari

विस्तार

प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रथयात्रा निकालने का एलान किया है। वह शनिवार से दिल्ली सरकार पर दबाव बनाने के लिए सोनिया विहार में यमुना नदी स्थित छठ घाट से रथ यात्रा शुरू करेंगे। वह सभी सातों संसदीय क्षेत्रों में रथ यात्रा करेंगे।

विज्ञापन


मदर टैरेसा क्रीसेंट रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर मनोज तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पूर्वांचल वासियों की आस्था को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने छठ पूजा के लिए अलग शर्त लाने पर अरविंद केजरीवाल की मंशा पर सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब साप्ताहिक बाजार, शराब के ठेके, मंदिर खुल गए है और बस, ट्रेन और मेट्रो रेल चल गई एवं स्विमिंग पूल खोलने का आदेश दिल्ली सरकार ने दे दिया है। मस्जिदों में नमाज पढ़ने पर पाबंदी नहीं है। ऐसे में लाखों लोगों की आस्था के महापर्व छठ पूजा पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया है, जबकि छठ पूजा 40 दिन बाद होगी और छठ पूजा पर बहुत पहले प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'केजरीवाल का उतावलापन साजिश पर संदेह पैदा करता है'
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का उतावलापन किसी बड़ी साजिश पर संदेह पैदा करता है। वह एक सोची समझी साजिश के तहत आस्था पर चोट कर पूर्वांचल वासियों को दिल्ली से पलायन के लिए मजबूर करना चाहते हैं।


इस मौके पर भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे, भाजपा विधायक अभय वर्मा, पार्षद मनीष चौधरी, भाजपा नेता मनीष सिंह, नीलकांत बक्शी आनंद त्रिवेदी आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed