रेलवे स्टेशन पर भाजपा सांसद से छिनैती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बदमाश ने होशियारपुर, पंजाब से भाजपा सांसद का बैग झपट लिया।
पुरानी दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही बदमाश को दबोच कर सांसद का बैग बरामद कर लिया। रेलवे पुलिस अधिकारियों के अनुसार जालंधर निवासी सांसद विजय समपला, अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस से दिल्ली आ रहे थे।
वह अजमेर शरीफ से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब उनकी ट्रेन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से पहले आउटर जंक्शन पर पहुंची तो सांसद ट्रेन के गेट पर आ गए।
बेहद जरूरी कागजात थे बैग में
इस दौरान एक युवक उनकी तरफ भागता हुआ आया और उनका बैग झपटकर भाग गया। बैग में उनका परिचय पत्र व अन्य कागजात थे। सांसद ने इसकी शिकायत पुरानी दिल्ली रेलवे थाना पुलिस को की।
इसके बाद वह जालंधर, पंजाब के लिए दूसरी ट्रेन से रवाना हो गए। पुरानी दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व शुक्रवार शाम करीब सात बजे आरोपी रणवीर (22) को रेलवे स्टेशन के पास से ही पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि सांसद के बैग में कुछ रकम भी थी, मगर पुलिस अधिकारी बैग में पैसे होने की बात से इनकार कर रहे हैं।
एक महिला सांसद से स्नेचिंग
बीते रविवार को दिल्ली के बाराखंभा थाना क्षेत्र स्थितबंगाल भवन के पास पश्चिमी बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद रेणुका सिन्हा की गले से चेन छीनने का मामला प्रकाश में आया था।
इस मामले में बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की छानबीन जारी होने की बात कह रही है।