फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MP indecent statement, why ikhlak was go to pakistan

BJP सांसद का अमर्यादित बयान, पाकिस्तान क्यों गया था इकलाख

Wed, 07 Oct 2015 12:23 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
BJP MP indecent statement, why ikhlak was go to pakistan

पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में गोमांस रखने की अफवाह के बाद एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार दिए जाने की घटना पर बयानबाजी बंद होने का नाम नहीं ले रही।

विज्ञापन


बिहार चुनाव को देखते हुए भाजपा, सपा और बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने अपने-अपने वोट बैंक को साधने के चक्कर में राजनीतिक मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं। इन पार्टियों के नेता खुलेआम संविधान की भावना का उल्लंघन करते हुए एक दूसरे पर तुच्छ निजी हमले कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी कैबिनेट के मंत्री (आजम खान) ने जिस तरह यूएन जाने की बात कही है, उसको देखते हुए उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ही मैंने पढ़ा कि वो व्यक्ति (इखलाक) पाकिस्तान गया था और उसके बाद से उनकी गतिविधियां बदल गई थीं। क्या सरकार ने ये जानने की कभी कोशिश की कि ये व्यक्ति पाकिस्तान क्यों गया था। आज उसे महिमामंडित किया जा रहा है।

हमारी मां का अपमान करेगा तो या तो मर जाएंगे या मार देंगे

BJP MP indecent statement, why ikhlak was go to pakistan

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सपा नेता आजम खान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आजम को पाकिस्तानी एजेंट करार देते हुए कहा कि कोई हमारी मां का अपमान करेगा तो या तो मर जाएंगे या मार देंगे।


साक्षी ने कहा कि आजम खान पाकिस्तान से मिले हुए हैं। वह भी पाकिस्तान की तरह हमारी शिकायत यूएन में उठा रहे हैं। कभी वह भारत माता को डायन बताते हैं, कभी अमित शाह को शैतान बताते हैं।

मुझे लगता है कि आजम मेंटली बीमार व्यक्ति हैं। उन्हें आगरा या रांची में भर्ती करवा देना चाहिए।

कब्र में जाकर मेरी मां को मारोगे क्या

BJP MP indecent statement, why ikhlak was go to pakistan

सपा के वरिष्ठ नेता और यूपी सरकार के मंत्री आजम खान ने साक्षी महाराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसकी मां को मारने की बात कर रहे हैं। मेरी मां तो कब्र में सोई हुई है। कब्र में जाकर मारोगे क्या?


योग गुरु बाबा रामदेव ने लालू प्रसाद यादव पर उनके बीफ पर दिए बयान को लेकर जोरदार निशाना साधा। रामदेव ने कहा कि लालू ने गोमांस को लेकर जो बयान दिया है, उससे उन्होंने यदुवंश को कलंकित कर दिया है।

ऐसा बयान देने वाला कृष्ण नहीं कंस का वंशज हो सकता है। जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि लालू के अंदर शैतान बैठा है, तभी तो उन्होंने गोमांस खाने को लेकर बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed