फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mp bhola singh returns his security after dm colony wall contructed again in bulandshahr

बुलंदशहरः डीएम कॉलोनी की दीवार दोबारा बनने के बाद नाराज भाजपा सांसद ने लौटाई सुरक्षा

Tue, 13 Nov 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 13 Nov 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
bjp mp bhola singh returns his security after dm colony wall contructed again in bulandshahr
भाजपाई बैठे रहे प्रदर्शन पर लेकिन बनती रही दीवार - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के डीएम कॉलोनी दीवार प्रकरण में भाजपा नेता, और जिला प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। एफआईआर कराने के बाद भाजपा सांसद डॉ० भोला सिंह ने इस पूरे प्रकरण से नाराज होकर अपनी सुरक्षा लौटा दी है।

विज्ञापन


सांसद द्वारा लिखे गए पत्र में उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यवाही पर उठाए सवाल हैं और प्रशासन पर आमजन के अधिकारों के हनन करने और तानाशाही करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


भोला सिंह की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खत के बारे में पूछे जाने पर सांसद ने अपनी सुरक्षा वापस किए जाने को लेकर पुष्टि की है। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीवार के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर डीएम कॉलोनी में पूर्व जिलाधिकारी रोशन जैकब द्वारा लगाई दीवार तोड़ने के आरोप में भाजपा सांसद, जिला अध्यक्ष सहित 4 नामजद और 30-35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

धरने पर बैठे भाजपाई, फिर भी चलती रही चिनाई

bjp mp bhola singh returns his security after dm colony wall contructed again in bulandshahr
भाजपाई बैठे रहे प्रदर्शन पर लेकिन बनती रही दीवार - फोटो : अमर उजाला

सांसद व भाजपा नेताओं द्वारा डीएम कालोनी की दीवारें तोड़ने के मामले ने रविवार देर रात जमकर तूल पकड़ा। हालांकि प्रशासन ने शासन को अवगत करा कर देर रात ही सभी पांचों दीवारों का निर्माण कार्य करा दिया। इस दौरान भाजपा नेता मौके पर धरना पर बैठ गए, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते वे रात करीब एक बजे तक लौट गए।

रविवार सुबह डीएम कालोनी परिसर के रास्तों पर लगवाई गई दीवारों को नेताओं ने तोड़ दिया था। प्रशासन ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सांसद, जिलाध्यक्ष समेत 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

प्रशासन ने देर शाम तोड़ी गई पांचों दीवारों पर चिनाई का कार्य शुरू करा दिया था। इसकी सूचना मिलने पर भाजपाई मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और भाजपा नेताओं की तीखी नोकझोंक हुई।

पुलिस-प्रशासन के सख्त तेवरों को देख भाजपाई मौके पर ही धरने पर बैठ गए और रात में दीवार न लगाने की मांग पर अड़ गए। रात करीब एक बजे तक किरकिरी होते देख भाजपाई लौट गए। सुबह तक पुलिस-प्रशासन ने तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में सभी दीवारों का निर्माण कार्य समाप्त करा दिया था।

सुबह तक सभी दीवारों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। देर रात कुछ लोगों ने रात में काम रोकने की मांग की थी, लेकिन मामले से शासन को पहले ही अवगत करा दिया गया था।- अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed