Delhi: भाजपा सांसद का दिल्ली सरकार पर हमला, बोलीं- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सात महीने से वेतन न मिलना शर्मनाक
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पिछले सात महीने से वेतन नहीं दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पिछले सात महीने से वेतन नहीं दिया है। आशा कार्यकर्ता 3,000 रुपये के वेतन पर काम कर रही हैं और उनका वजीफा नहीं बढ़ाया गया है। आप सरकार उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही है। मैंने इस संबंध में दिल्ली के एलजी से मुलाकात की और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे पर दिल्ली के सीएम को निर्देश देंगे।
#WATCH | Delhi | On meeting with Delhi LG VK Saxena, BJP MP Bansuri Swaraj says, "It is very shameful that the AAP government of Delhi has not given salaries to the Anganwadi workers for the last 7 months. Asha workers are working on a salary of Rs 3,000 and their stipend has not… pic.twitter.com/d52mlEjY0v
— ANI (@ANI) December 31, 2024
इससे पहले बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि दिल्ली की आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स की उपेक्षा दिल्ली सरकार की असंवेदनशीलता का उदाहरण है। आंगनबाड़ी वर्कर्स पिछले सात महीनों से वेतन से वंचित हैं, और आशा वर्कर्स मात्र तीन हजार रूपये के मामूली मानदेय पर काम कर रही हैं। उनके स्टाइपेंड में, जिसे हर तीन साल में नीति के अनुसार बढ़ाना अनिवार्य है, अब तक कोई वृद्धि नहीं की गई।
दिल्ली की आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स की उपेक्षा #AAP सरकार की असंवेदनशीलता का उदाहरण है।
आंगनवाड़ी वर्कर्स पिछले 7 महीनों से वेतन से वंचित हैं, और आशा वर्कर्स मात्र ₹3,000 के मामूली मानदेय पर काम कर रही हैं। उनके स्टाइपेंड में, जिसे हर 3 साल में नीति के अनुसार बढ़ाना अनिवार्य है,… pic.twitter.com/ClAjfyCjBR— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) December 30, 2024
भाजपा सांसद ने आगे लिखा कि इसी मामले को लेकर दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर हमारी बहनों की समस्याओं को रखा। उन्होंने हमारी आशा वर्कर्स एवं आंगनबाड़ी की बहनों की वेदनाओं को संवेदनशीलता से सुना और समाधान के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया है।