क्रिकेट और राजनीति के बाद सेना में शामिल हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
41 वर्षिए बीजेपी सांसद एंव बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को टेरिटोरियल आर्मी में शामिल किया गया है। ठाकुर बीजेपी के पहले सेवारत सांसद हैं, जिन्हें नियमित अधिकारी के तौर पर सैन्यबल में शामिल किया गया है।
ठाकुर को यह पद टेरिटोरियल आर्मी की चंडीगढ़ में हुई परिक्षा व इंटरव्यू एंव भोपाल में हुए ट्रेनिंग को पास करने के बाद मिला है। नियमित अधिकारी के रुप में ठाकुर को कई अहम ट्रेनिंग से गुजरना होगा।
टेरिटोरियल आर्मी, रेगुलर आर्मी के बाद बचाव की दुसरी कड़ी होती है। इस सेना के जवानों को साल में एक महीने की ट्रेनिंग मिलती है ताकि इमरजेंसी के वक्त इस सेना को देश के बचाव में तैनात किया जा सके। टेरिटोरियल आर्मी किसी तरह का पेशा, व्यव्साय या रोजगार का स्रोत नहीं है।
बचपन से थी सेना में जाने की ख्वाहिश
अपनी खुशी का इजहार करते हुए ठाकुर ने बताया कि बताया कि वो इससे काफी खुश हैं। ये उनके लिए एक सपने का सच होना है। उन्होंने हमेशा से देश की सेवा करने का सपना देखा था और आगे अपनी ट्रेनिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।
साथ-साथ उन्होंने ये भी बताया कि उनके दादाजी भी आर्मी में थे, इस वजह से ठाकुर की बचपन से आर्मी में जाने की इच्छा रही थी। पर बाद में उनका रुझान क्रिकेट और राजनीति की ओर हो गया । ठाकुर ने कहा कि मेरे अंदर हमेशा से सेना में जाने का जुनुन था। मैंने कई जवानों को देखा है जो देश के लिए अपनी जान दे देते हैं।
ठाकुर ने कहा कि सेना में एसे कई मुद्दे हैं जिन्हें मैंने बाहर से देखा है और दूर भी किया है, पर अब मैं सेना में शामिल हो कर उन सभी दिक्कतों को पहली बार महसूस करुंगा और उसको दुर करने का भी प्रयास करुंगा।