फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mp anurag thakur joins territorial army

क्रिकेट और राजनीति के बाद सेना में शामिल हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर

Fri, 29 Jul 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
bjp mp anurag thakur joins territorial army
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

41 वर्षिए  बीजेपी सांसद एंव बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को टेरिटोरियल आर्मी में शामिल किया गया है। ठाकुर बीजेपी के पहले सेवारत सांसद हैं, जिन्हें नियमित अधिकारी के तौर पर सैन्यबल में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


ठाकुर को यह पद टेरिटोरियल आर्मी की चंडीगढ़ में हुई परिक्षा व इंटरव्यू एंव भोपाल में हुए ट्रेनिंग को पास करने के बाद मिला है। निय‌मित अधिकारी के रुप में ठाकुर को कई अहम ट्रेनिंग से गुजरना होगा।
विज्ञापन


टेरिटोरियल आर्मी, रेगुलर आर्मी के बाद बचाव की दुसरी कड़ी होती है। इस सेना के जवानों को साल में एक महीने की ट्रेनिंग मिलती है ताकि इमरजेंसी के वक्त इस सेना को देश के बचाव में तैनात किया जा सके। टेरिटोरियल आर्मी किसी तरह का पेशा, व्यव्साय या रोजगार का स्रोत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से थी सेना में जाने की ख्वा‌ह‌िश

bjp mp anurag thakur joins territorial army
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty

अपनी खुशी का इजहार करते हुए ठाकुर ने बताया कि बताया कि वो इससे काफी खुश हैं। ये उनके लिए एक सपने का सच होना है। उन्होंने हमेशा से देश की सेवा करने का सपना देखा था और आगे अपनी ट्रेनिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

साथ-साथ उन्होंने ये भी बताया कि उनके दादाजी भी आर्मी में थे, इस वजह से ठाकुर की बचपन से आर्मी में जाने की इच्छा रही थी। पर बाद में उनका रुझान क्रिकेट और राजनीति की ओर हो गया । ठाकुर ने कहा कि मेरे अंदर हमेशा से सेना में जाने का जुनुन था। मैंने कई जवानों को देखा है जो देश के लिए अपनी जान दे देते हैं।

ठाकुर ने कहा कि सेना में एसे कई मुद्दे हैं जिन्हें मैंने बाहर से देखा है और दूर भी किया है, पर अब मैं सेना में शामिल हो कर उन सभी दिक्कतों को पहली बार महसूस करुंगा और उसको दुर करने का भी प्रयास करुंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed