फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MLA contacts AAP MLA to join BJP!

'AAP विधायकों को तोड़ रही है बीजेपी'

Wed, 21 May 2014 07:16 PM IST
Updated Wed, 21 May 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
 BJP MLA contacts AAP MLA to join BJP!

आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ का सहारा ले रही है।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि भाजपा नेता जगदीश मुखी ‘आप’ विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छह मई को जगदीश मुखी ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे।

उस दौरान आप विधायक का एक नजदीकी मुखी के पास बैठा था। इसी दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि बीजेपी के विधायक आप विधायकों से संपर्क साध रहे हैं।

बीजेपी के जेब में आप के 10 विधायक

 BJP MLA contacts AAP MLA to join BJP!

आप विधायक के मुताबिक, ट्रेन में बातचीत के दौरान मुखी ने आप विधायक के नजदीकी से कहा कि ‘आप’ के दस विधायक उनकी जेब में हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ दूसरे कुछ विधायकों को तोड़कर भाजपा सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है। अब मुखी ‘आप’ विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ आप संयोजक एलजी से मिलकर दिल्ली विधानसभा भंग न करने की गुहार लगा रहे हैं। वह दिल्ली में फिर से सरकार बनाने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पहले भी हो चुकी है मोटी रकम की पेशकश'

 BJP MLA contacts AAP MLA to join BJP!

इससे पहले भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद रोहिणी के विधायक राजेश गर्ग ने कहा था कि भाजपा नेता उनकी पार्टी के विधायकों पर डोरे डाल रहे हैं।

उन्होंने खुद के पास भी मोटी रकम का ऑफर मिलने की पेशकश की बात कही थी। वहीं, इस मामले में भाजपा विधायक प्रो. जगदीश मुखी का कहना है कि आम आदमी पार्टी के विधायक झूठ बोल रहे हैं।

इस पार्टी के सभी नेता सिवाय झूठ के कुछ नहीं बोलते। उनकी मुलाकात आम आदमी पार्टी के किसी विधायक से नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed