{"_id":"b306c2f5c3565f71d6d4f4646bfb500c","slug":"bjp-meeting-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के लिए 9 को फिर लगेगी बीजेपी की चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के लिए 9 को फिर लगेगी बीजेपी की चौपाल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 01 Mar 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ट के तत्वावधान में 9 मार्च को यहां होने वाले व्यापारी सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर भाजपा के शीतला माता रोड कार्यालय में गुड़गांव के प्रमुख व्यापारियों की बैठक हुई जिसमें तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक उमेश अग्रवाल ने बताया कि इसे सफल बनाने के लिए व्यापरी वर्ग को बड़ी संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आहवान किया गया। इस बैठक में व्यापार प्रकोष्ट के आरटीआई प्रकोष्ट के प्रदेश सह-संयोजक जयदेव शर्मा, जिला संयोजक रामसिंह गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
उमेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 20 हजार निमंत्रण पत्र छपवाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए गुड़गांव के सभी व्यापारिक संगठनों के साथ बैठकों का दौर जा रही है। 9 मार्च के सम्मेलन में भाजपा व्यापार प्रकोष्ट के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र भी भाग लेंगे।
विज्ञापन