फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp makes six formulas to form government in delhi

6 फॉर्मूले, जिनसे बन सकती है भाजपा सरकार

Fri, 18 Jul 2014 03:35 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
bjp makes six formulas to form government in delhi

दिल्ली में सरकार बनाने की मुहिम में जुटी भाजपा ने छह फार्मूले तैयार किए हैं। इस फार्मूले पर पार्टी के आलाकमान भी तैयार हैं। इन फार्मूलों में शाम, दाम, दंड, भेद सभी शामिल हैं।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों का कहना है कि फार्मूला नंबर वन को पार्टी की हरी झंडी मिल चुकी है और कांग्रेस पार्टी के छह विधायकों की सहमति भी है। एक सप्ताह के भीतर इस फार्मूले पर ही भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


आगे स्लाइड में पढ़िए क्या हैं वो फॉर्मूले:

फॉर्मूला नंबर-एक: अल्पमत वाली सरकार

bjp makes six formulas to form government in delhi


अगर उपराज्यपाल चाहें तो सबसे बड़ी पार्टी के नाते भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता दे सकते हैं। केंद्र में नरसिम्हा राव की सरकार ऐसे ही चली थी। उसी तर्ज पर फ्लोर टेस्ट में कुछ विधायकों को अनुपस्थित कराया जा सकता है।

फॉर्मूला नंबर-दो: डिफेक्शन करा कर
गैर भाजपा दलों के दो तिहाई विधायक अपनी अलग पार्टी बना लें और सरकार बनाने वाली पार्टी को समर्थन दे दें। कांग्रेस पार्टी के छह विधायक अलग दल बना भाजपा को समर्थन दे कर सरकार बनाने का मैजिक आंकड़ा पूरे करा सकते हैं। इसी फॉर्मूले के तहत टूटे हुए विधायकों को शिरोमणि अकाली दल में शामिल करा कर समर्थन लिया जा सकता है।

फॉर्मूला नंबर-तीन: ‘आप’ के पांच विधायकों का इस्तीफा

bjp makes six formulas to form government in delhi

आम आदमी पार्टी के पांच विधायक पद से इस्तीफा दे दें। इस स्थिति में विधानसभा में 62 विधायक ही बचेंगे। ऐसे में भाजपा को सरकार बनाने के लिए 32 विधायकों की ही जरूरत होगी। उसके पास 29 विधायक हैं, एक निर्दलीय विधायक और एक ‘आप’ से निष्कासित विधायक भाजपा केसमर्थन में हैं।

फॉर्मूला नंबर-चार: फ्लोर टेस्ट में ‘आप’ का समर्थन
सदन में फ्लोर टेस्ट के दौरान आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक भाजपा केसमर्थन में वोट कर दें। ऐसी स्थिति में भी भाजपा की सरकार बन सकती है।

विज्ञापन

फॉर्मूला नंबर-पांच: ‘आप’ के विधायक भाजपा में

bjp makes six formulas to form government in delhi

‘आप’ के विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं या शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो जाते हैं तो भाजपा की सरकार बन सकती है। यहां भी भाजपा दल बदल कानून की अनदेखी करने को तैयार है।

फॉर्मूला नंबर-छह: फ्लोर टेस्ट में अनुपस्थित करा कर
बहुमत साबित करने के वक्त कुछ विधायकों को अनुपस्थित करा दिया जाए। अगर पार्टी सदस्यों के उपस्थित रहने का व्हीप जारी करती है तो सदस्यता खत्म करने का अधिकार स्पीकर केहाथ में होता है। सरकार बनती है तो स्पीकर भी सरकार बनाने वाली पार्टी का ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed