फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leaders to join bsp for assembly election ticket.

टिकट के लिए हाथी की सवारी को बेताब हैं दो भाजपाई

Wed, 17 Sep 2014 08:47 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders to join bsp for assembly election ticket.

हरियाणा चुनाव में गुड़गांव क्षेत्र से टिकट को लेकर केवल भाजपा, कांग्रेस और इनेलो में ही मारामारी नहीं मची है बल्कि बहुजन समाज पार्टी में भी टिकट को लेकर नूरा कुश्ती चल रही है।

विज्ञापन


इस प्रतिस्पर्धा में दूसरी पार्टियों के कई उल्लेखनीय लोग भी शामिल हैं। बताया गया कि इस सूची में गुड़गांव शहर और बादशाहपुर से भाजपा की टिकट की दौड़ से बाहर दो ब्राह्मण नेता भी हाथी की सवारी को आतुर हैं।
विज्ञापन


गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की नौ सीटें आती हैं। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रभारी डॉक्टर श्याम लाल कहते हैं कि इनमें से कोई भी सीट ऐसी नहीं जिनमें कम से कम चार बड़े दावेदार न हों। बसपा की टिकट के लिए सबसे अधिक मारा-मारी गुड़गांव शहर में है। यहां से करीब आठ लोग टिकट के मजबूत दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी यू-टर्न मार सकते हैं नेताजी

bjp leaders to join bsp for assembly election ticket.

सभी दावेदारों ने टिकट के लिए बसपा में आवेदन किया है। इसी तरह मेवात के नूंह में तीन ऐसे लोग हैं जो भाजपा और कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं। इनकी नजर अपनी पार्टी के टिकट बंटवारे पर है। उन्हें टिकट नहीं मिलने की स्थिति में वह यू टर्न मार का बसपा में शामिल हो जाएंगे। ये कौन लोग हैं इसका खुलासा डॉक्टर श्यामलाल ने नहीं किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट बंटवारे में विनिंग कैंडिडेट का ख्याल रखेगी। जो दावेदार सीट निकालने की क्षमता रखता है उसे ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि पार्टी अपने संगठन के लोगों को दरकिनार कर दलबदलुओं को टिकट दे रही है। उधर, इस मुददे पर जीएल शर्मा से कई बार बात करने की कोशिश की गई, पर बात नहीं हुई।

बसपा में टिकट को लेकर असंतोष
दूसरी बड़ी पार्टियों की तरह बसपा में भी टिकट को लेकर असंतोष का माहौल है। इसे लेकर पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सतबीर गुर्जर को निष्किसित कर दिया गया। गुर्जर ने अमर उजाला से कहा कि वक्त आने पर वह सब कुछ सार्वजनिक करेंगे।

अगले तीन दिनों में टिकट की घोषणा
बसपा के उम्मीदवारों के नाम अगले तीन दिनों में घोषित हो सकते हैं। इस सूची में गुड़गांव लोकसभा की नौ विधानसभा सीटें भी हैं। इलाके के प्रभारी डॉक्टर श्यामलाल ने बताया कि इससे पहले 17 नाम घोषित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed