बीजेपी नेता आदित्यनाथ ने कहा - सपा-कांग्रेस गठबंधन नहीं ठगबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में जरूरत है सुशासन की सरकार की, जो सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।’ ये बातें भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहीं। वह लोनी और साहिबाबाद में भाजपा प्रत्याशियों नंद किशोर गुर्जर और सुनील शर्मा के समर्थन में प्रचार करने आए थे।
आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के राज में सिर्फ अपराध का विकास हुआ है। मुजफ्फरनगर, कैराना और कांधला की घटनाएं यह साबित करती हैं कि सपा सरकार जाति और पंथ देखकर शासन करती है।
जाति-पंथ के अनुसार उनके कानून बदल जाते हैं। कैराना से हिंदुओं के पलायन को देखकर लगता है कि जैसे सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भी कश्मीर बना देगी। पिछले दिनों साहिबाबाद के शहीदनगर में भी छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या करने वाले अपराधी अभी तक खुले में घूम रहे हैं।
भाजपा सरकार आई तो दंगाई, अपराधी और घोटालेबाज सभी जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि एक बसपा की सरकार थी, जिसने पत्थर की प्रतिमाएं लगा दीं, एक सपा सरकार है, जिसने अपराध और गुंडाराज की प्रतिमाएं स्थापित की हैं।
भाजपा ने अपना घोषणापत्र नहीं संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा ने प्रदेश का विकास कराने की घोषणाएं नहीं की बल्कि संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी बने, पर वह भाजपा का सच्चा कार्यकर्ता होगा।
गोरखपुर से हिंदू युवा वाहिनी के उम्मीदवार उतारने की बात को उन्होंने सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी गैर राजनीतिक संगठन है।