फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Vijendra Gupta writes letter to LG Anil Baijal over women gave birth in hospital park

दिल्ली: अस्पताल की पार्किंग में बच्चे को जन्म देने के मामले ने लिया सियासी रूप, सामने आए तथ्य

Sat, 21 Sep 2019 06:57 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 21 Sep 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Vijendra Gupta writes letter to LG Anil Baijal over women gave birth in hospital park
महिला ने दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के दीपचंद बंधु अस्पताल की पार्किंग में एक महिला की प्रसूति होने का मामला सियासी रूप ले चुका है। एक ओर दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता इस मामले को लेकर एलजी अनिल बैजल से डॉक्टरों की शिकायत कर चुके हैं। वहीं प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि रात में महिला डॉक्टर सो रही थी। काफी देर बाद वह सोकर उठी और उसने मरीज को बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि अभी तक दिल्ली सरकार की ओर से अस्पताल प्रबंधन से जवाब तलब नहीं किया गया है। हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने पूछताछ के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार कर ली है। वहीं डॉक्टरों का आरोप है कि सियासी रूप देकर नेता चिकित्सीय पेशे को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के सूत्रों का यहां तक कहना है कि पार्किंग में काफी देर तक महिला पड़ी हुई थी। सुरक्षा गार्डों ने उसकी रक्षा की थी। अस्पताल में तैनात महिला सुरक्षा गार्डों ने उसके पति को चादर दी थी। इतना ही नहीं सुरक्षा गार्डों ने डॉक्टर के पास आकर पार्किंग में बच्चे को जन्म देने की जब सूचना दी, तो डॉक्टर के हाथ पैर फूल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में पार्किंग तक डॉक्टर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस भी वहां आ चुकी थी। परिजनों का यहां तक आरोप है कि पुलिस फोन करने के काफी देर बाद आई थी। जब महिला को प्रसव पीड़ा ज्यादा हो रही थी तो उसके पति ने पुलिस से मदद मांगने का प्रयास किया था, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, तब तक प्रसव हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed