फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader vijay goel given new name to kejriwal

BJP ने केजरीवाल को दिया एक और नाम

Sun, 09 Feb 2014 05:24 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Feb 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
bjp leader vijay goel given new name to kejriwal

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घोषणा मुख्यमंत्री करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल लगातार घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने, राशन कार्ड बनवाने में लोगों को हो रही दिक्कत और भ्रष्टाचार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।

गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार की नाकामी छिपाने के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। भाजपा आप सरकार के बारे में रायशुमारी कर लोगों से पूछेगी कि क्या वे आप सरकार की नीतियों और शासन से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि जन लोकपाल विधेयक असंवैधानिक होने पर भाजपा उसका समर्थन नहीं करेगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में पार्षदों का भविष्य दांव पर
उध्ार, लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों का ही नहीं, उसके पार्षदों का भी भविष्य दांव पर होगाचुनाव में जिस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को मतदाताओं का समर्थन मिला, उसी के आधार पर पार्षदों को आगामी निगम चुनावों में टिकट मिलेगा। प्रदेश भाजपा ने अपने सभी पार्षदों और 2012 का चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों को इस फैसले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वर्ष 2012 में नगर निगम चुनाव हारे उम्मीदवारों के साथ शनिवार को बैठक की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और अन्य नेताओं कहा कि पार्टी के लिए लोस चुनाव में जीत अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी है। इसलिए उम्मीदवारों की जीत के लिए पार्षद और नगर निगम का चुनाव लड़े नेता पूरी तरह कमर कस लें।

यह भी पढ़ें:AAP के विधायक के दफ्तर पर तोड़फोड़


भाजपा नेताओं ने पार्षदों और नगर निगम चुनाव हारे हुए उम्मीदवारों को निर्देश दिया कि वे लोकसभा चुनाव में उसी तरह काम करें, जैसे अपना चुनाव लड़ा था। चुनाव में मेहनत का आकलन करके ही अगले नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों का फैसला किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने उनको निर्देश दिए कि वे अपने वार्डों में एक नोट-कमल पर वोट अभियान के तहत घर-घर जाएं और मतदाताओं से पार्टी के विजन को भी साझा करें।

दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने तीनों नगर निगम 100 वर्गमीटर तक के प्लाटों पर निर्माण के लिए जल्द ही भवन निर्माण प्लान की अनिवार्यता से छूट देने का ऐलान किया है। लोगों को केवल एक शपथ पत्र नगर निगम को देना होगा, जिसमें वादा करना होगा कि वे नगर निगम के सभी नियमों का पालन करेंगे। वहीं भाजपा ने अनाधिकृत कॉलोनियों में पार्षद निधि से खर्च करने की अनुमति न मिलने के मुद्दे को उठाने का फैसला किया। सफाई पर निगरानी रखने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में हेल्पलाइन शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed