{"_id":"4be23a998fa991952f532d85211b7310","slug":"demolition-at-the-office-party-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP के विधायक के दफ्तर पर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP के विधायक के दफ्तर पर तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Feb 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव जीतने के बाद काम न कराने के आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने दिल्ली में कोंडली से आप पार्टी के विधायक मनोज कुमार के दफ्तर पर शनिवार दोपहर जमकर तोड़फोड़ की। इस बीच भीड़ में मौजूद 35 वर्षीय महिला ने विधायक व समर्थकों पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज करने के अलावा विधायक की शिकायत पर भीड़ के खिलाफ भी मारपीट, बलवा व चोरी करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर 12 बजे मनोज कुमार के दफ्तर पर करीब 50 लोग पहुंचे। भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। विधायक का आरोप है कि आते ही उन लोगों ने दफ्तर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और आप के कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना था कि विधायक बनने के बाद इलाके की हालत और खराब हो गई है। काफी समय से पंडित मोहल्ले में पानी भरा हुआ है जो लोगों के घरों में घुस गया है। परेशान होकर लोगों ने यह कदम उठाया। इधर, दफ्तर में तोड़फोड़ की खबर मिलते ही मनोज कुमार अधिकारियों के साथ दफ्तर पहुंचे।
आरोप है कि रास्ते में लोगों ने उनसे बदसलूकी की। दफ्तर में घुसने पर पता चला कि लोगों ने तोड़फोड़ के अलावा काफी सामान चोरी कर लिया है। उन्होंने स्थानीय पार्षद पर जानबूझकर सफाई न करवाने के आरोप लगवाए। विधायक की बदसलूकी और मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।