फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader two Brezza car theft in a week in Delhi

किस काम की हाइटेक सिक्योरिटी: एक हफ्ते में भाजपा नेता की दो ब्रेजा कार चोरी, 18 मिनट में उड़ा ले गए चोर

Thu, 27 Oct 2022 08:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Oct 2022 08:54 PM IST
सार

पीड़ित ने अपनी एक गाड़ी में तो बेहद हाइटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगाया हुआ था। कार में सवार होकर आए बदमाशों को उसे चोरी करने में 18 मिनट तो जरूर लगे, लेकिन वह गाड़ी चोरी करने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
BJP leader two Brezza car theft in a week in Delhi
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

आप अपनी गाड़ी में कितना भी हाइटेक सिक्योरिटी सिस्टम क्यों न लगवा लें, यदि चोरों की उस पर निगाह पड़ गई तो वह अपना काम कर ही लेंगे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में भाजपा नेता के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। चोरों ने महज एक सप्ताह के भीतर उनकी दो ब्रेजा गाड़ियां चोरी कर लीं। दोनों ही गाड़ियां लगभग एक ही स्थान से चोरी हुई।

विज्ञापन

पीड़ित ने अपनी एक गाड़ी में तो बेहद हाइटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगाया हुआ था। कार में सवार होकर आए बदमाशों को उसे चोरी करने में 18 मिनट तो जरूर लगे, लेकिन वह गाड़ी चोरी करने में कामयाब हो गए। घटना के बाद मामला दर्ज करने को लेकर दो जिलों की पुलिस उलझी रही। बाद में ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज हुआ। दोनों ही घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वारदात दुर्गापुरी 100 फुटा रोड निवासी डॉ. प्रवेश शर्मा दिवाकर के साथ हुई। प्रवेश शर्मा पेशे से वकील हैं। वह नवीन शाहदरा से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं। आरोप है कि 20 अक्तूबर की रात को प्रवेश शर्मा ने वर्ष 2019 में खरीदी गई अपनी ब्रेजा कार को 100 फुटा मेन रोड पर खड़ा किया था। कार में सुरक्षा के लिए हाइटेक उपकरण लगाए गए थे, लेकिन इसके बाद भी चोर उसे ले गए। 

विज्ञापन

मामला पुलिस के पास पहुंचा तो एरिया के चक्कर दो जिलों की पुलिस उलझी रही। वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई। प्रवेश शर्मा के पास एक और ब्रेजा गाड़ी थी, जिसे इन्होंने वर्ष 2018 में खरीदा था। 26 अक्तूबर की रात को कार सवार बदमाश इस गाड़ी को भी दो से तीन मिनटों के भीतर चोरी कर ले गए। प्रवेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी कार चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed