फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader tries to suicide

BJP ने टिकट नहीं दिया तो नेता ने पिया जहर

Sun, 23 Mar 2014 05:40 PM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
 BJP leader tries to suicide

लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज एक नेता ने शनिवार शाम को भाजपा मुख्यालय के समक्ष जहरीला पदार्थ पी लिया।

विज्ञापन


नेता को आरएलएम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। व्यक्ति के पास से सुइसाइड नोट आदि नहीं मिला है। नई दिल्ली जिले की पार्लियामेंट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार व्यक्ति का नाम सीआर गौड़ा (32) है। वह नांग बंगला, जिला मांडिया कर्नाटक का रहने वाला है। सीआर गौड़ा ने शनिवार शाम करीब पांच बजे 11 अशोका रोड स्थित भाजपा मुख्यालय के समक्ष जहरीला पदार्थ पी लिया।

विज्ञापन

किसी बाहरी को टिकट दिए जाने से था नाराज

 BJP leader tries to suicide

गौड़ा को जहरीला पदार्थ मेटासीन (मच्छर मारने वाली दवा) पीते हुए देख लिया गया। गौड़ा को तुरंत आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती गौड़ा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गौड़ा ज्यादा जहरीला पदार्थ पी नहीं पाया था। उसे लोगों ने पकड़ लिया था।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गौड़ा कर्नाटक की मांडिया लोकसभा सीट से टिकट मांग रहा था।

गौड़ा ने बताया कि भाजपा ने टिकट उसको न देकर किसी और को दे दिया, जबकि 17 मार्च हो हुई भाजपा की बैठक में उसके नाम पर चर्चा हुई थी। शनिवार देर रात तक गौड़ा आरएमएल अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने कर्नाटक में रहने वाले उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed