फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader state foreign minister vk singh spoke about the coming project of the party

'एंटी रोमियो दल' के सहारे यूपी चुनाव 2017 की जंग लड़ेगी भाजपा

Tue, 31 Jan 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
bjp leader state foreign minister vk singh spoke about the coming project of the party
up election

‘तीन तलाक का मुद्दा बड़ा मामला है। सामाजिक सुधार और धर्म से जुडे़ इस मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं से बात की जाएगी। इस बातचीत से निकले रिजल्ट के बाद ही सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी।’

विज्ञापन

 

सोमवार को यह बात केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कही। विदेश राज्यमंत्री सोमवार को मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी में मीडिया को भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार गंभीर है।

विज्ञापन

 

जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में सरकार अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में भाजपा की सरकार आती है तो प्रत्येक थाना स्तर पर एक एंटी रोमियो दल की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दल का काम महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों पर नकेल कसना होगा। इसके साथ ही भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लगाम कसने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।


यह हेल्पलाइन सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ी होगी और इस पर आने वाली प्रत्येक कॉल पर गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाएगी। प्रेसवार्ता में मेयर अशु वर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा और प्रदेश महामंत्री दिनेश गोयल भी मौजूद रहे।

 

गाजियाबाद को मिलेगी एम्स और मेट्रो विस्तार की सौगात: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कहा है कि यूपी में कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर और झांसी के साथ ही गाजियाबाद को भी मेट्रो विस्तार का तोहफा दिया जाएगा। इसके साथ ही यूपी में एम्स स्तर के 6 अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से एक अस्पताल की सौगात गाजियाबाद को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed