{"_id":"580772f14f1c1bf36e703484","slug":"bjp-leader-prabhat-jha-admitted-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिवर में संक्रमण के बाद भाजपा नेता प्रभात झा एम्स आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिवर में संक्रमण के बाद भाजपा नेता प्रभात झा एम्स आईसीयू में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रभात झा को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मेडिसिन विभाग और गैस्ट्रोलॉजी के प्रमुख की निगरानी में चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
प्रभात झा को 13 अक्तूबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि बुखार और चिकनगुनिया की शिकायत के बाद प्रभात झा को 13 अक्तूबर को एम्स के एबी-8 आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
सुधार होने पर उन्हें निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन फिर तबियत खराब हुई तो 18 अक्तूबर को उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनके पैर और लिवर में संक्रमण है। इसके अलावा वह मधुमेह से भी पीड़ित हैं।
विज्ञापन
डॉ. गुप्ता का कहना है कि बुधवार को उनकी तबियत में सुधार हुआ है वे बातचीत कर रहे हैं। मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ.एस.के.शर्मा और गैस्ट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.एस.के.आचार्य ने नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं और संक्रमण नियंत्रित करने के लिए जरूरी दवाएं दी जा रही हैं।